अब स्कूलों में होगा 1 दिन का बैगलेस-डे, शिक्षा केंद्र ने जारी किए निर्देश

Edited By Updated: 11 Nov, 2024 05:48 PM

now there will be one day bagless day in schools

मध्य प्रदेश में अब स्कूलों में महीने में एक दिन "बैगलेस डे" मनाया जाएगा, जिससे बच्चों को राहत मिलेगी और उनके समग्र विकास में मदद मिलेगी। इस दिन बच्चों को पढ़ाई के अलावा विभिन्न सांस्कृतिक, साहित्यिक और व्यावहारिक गतिविधियों में शामिल किया जाएगा।

नेशनल डेस्क : मध्य प्रदेश में अब स्कूलों में महीने में एक दिन "बैगलेस डे" मनाया जाएगा, जिससे बच्चों को राहत मिलेगी और उनके समग्र विकास में मदद मिलेगी। इस दिन बच्चों को पढ़ाई के अलावा विभिन्न सांस्कृतिक, साहित्यिक और व्यावहारिक गतिविधियों में शामिल किया जाएगा।

राज्य शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है कि कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के लिए यह विशेष दिन आयोजित किया जाएगा। इस दिन बच्चों को अलग-अलग गतिविधियाँ करने का मौका मिलेगा, ताकि उनका मानसिक और शारीरिक विकास हो सके। यह कदम राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत उठाया गया है, जो बच्चों को 21वीं सदी के कौशल से परिचित कराने के उद्देश्य से है।

बैगलेस-डे में बच्चों को केवल किताबों से छुट्टी नहीं मिलेगी, बल्कि उन्हें विज्ञान, कला, साहित्य, खेल, और अन्य कौशलों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इस दिन बच्चों को खेती की नई पद्धतियों, खेलों, और विभिन्न व्यावहारिक ज्ञान के बारे में भी बताया जाएगा। इसके अलावा, बच्चों को ऐतिहासिक स्थलों, स्थानीय उद्योगों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण भी कराया जाएगा।

शाला प्राचार्य और शिक्षक बच्चों के लिए गतिविधियों का कैलेंडर तैयार करेंगे, और इन गतिविधियों की जानकारी राज्य शिक्षा केंद्र को भेजेंगे। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को एक बेहतर और जिम्मेदार नागरिक बनाने के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता, सोचने की क्षमता और सामाजिक कौशल को भी बढ़ाना है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!