New Visa Rules: वीजा कैंसल होने पर भी अब घबराने की जरूरत नहीं! इस देश ने जारी किए नए नियम

Edited By Updated: 01 Mar, 2026 04:37 PM

even if the visa is canceled there is no need to panic this country issued new

संयुक्त अरब अमीरात में काम करने वाले प्रवासी नागरिकों के लिए सरकार ने वीजा नियमों में अहम बदलाव किया है। देश की इमिग्रेशन एजेंसी Federal Authority for Identity, Citizenship, Customs and Port Security (ICP) ने जानकारी दी है कि फरवरी 2026 से नए ग्रेस...

नेशनल डेस्क: संयुक्त अरब अमीरात में काम करने वाले प्रवासी नागरिकों के लिए सरकार ने वीजा नियमों में अहम बदलाव किया है। देश की इमिग्रेशन एजेंसी Federal Authority for Identity, Citizenship, Customs and Port Security (ICP) ने जानकारी दी है कि फरवरी 2026 से नए ग्रेस पीरियड और जुर्माने से जुड़े नियम लागू होंगे।

नए प्रावधान के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की नौकरी चली जाती है या उसका वीजा रद्द (कैंसल) हो जाता है, तो वह अपनी पेशेवर श्रेणी के आधार पर 30 दिन से लेकर 180 दिन तक यूएई में रह सकेगा। इस फैसले से खासकर भारतीय समेत लाखों प्रवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

पहले क्या था, अब क्या बदला?
पहले वीजा रद्द होते ही कुछ ही दिनों के भीतर देश छोड़ना पड़ता था। इससे लोगों पर अचानक आर्थिक और मानसिक दबाव बढ़ जाता था। अब सरकार ने नियमों को अधिक लचीला बना दिया है। अब वीजा एक्सपायर या कैंसल होने के बाद मिलने वाला समय व्यक्ति की प्रोफेशनल कैटेगरी और वीजा प्रकार पर निर्भर करेगा। अधिकतम 6 महीने तक देश में रहने की अनुमति मिल सकती है, जिससे व्यक्ति को नई नौकरी खोजने या अपना वीजा स्टेटस बदलने का मौका मिलेगा।


किसे कितने दिन का ग्रेस पीरियड?

  • गोल्डन और ग्रीन वीजा धारक: 180 दिन
  • स्किल्ड प्रोफेशनल्स (लेवल 1 और 2): 180 दिन
  • निवेशक (इन्वेस्टर्स): 90 से 180 दिन (कैटेगरी के अनुसार)
  • सामान्य वर्क वीजा धारक: 30 से 60 दिन
  • ग्रेजुएशन पूरा कर चुके छात्र: 180 दिन
  • इस अवधि के दौरान व्यक्ति बिना किसी जुर्माने के यूएई में रह सकता है।

    ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
    समय सीमा का पालन करें: ग्रेस पीरियड खत्म होने के बाद एक दिन भी अधिक रुकने पर प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लग सकता है। इसलिए वीजा कैंसलेशन दस्तावेज में दी गई अंतिम तारीख ध्यान से देखें।


    आधिकारिक स्रोत से जानकारी लें:
    अपना सटीक ग्रेस पीरियड और वीजा स्टेटस जानने के लिए ICP की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करें। अफवाहों या अनौपचारिक जानकारी पर भरोसा न करें।


    पुराने वीजा पर काम नहीं कर सकते:
    ग्रेस पीरियड का उद्देश्य केवल नई नौकरी या नया स्पॉन्सर ढूंढने के लिए समय देना है। इस दौरान पुरानी नौकरी जारी रखना नियमों के खिलाफ हो सकता है।


    प्रवासियों के लिए राहत भरा कदम
    सरकार का यह फैसला प्रवासी समुदाय के लिए राहतभरा माना जा रहा है। इससे नौकरी छूटने की स्थिति में घबराहट कम होगी और लोगों को अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि नियमों की पूरी जानकारी रखना और समय पर जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी करना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी तरह की कानूनी परेशानी से बचा जा सके।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!