BRICS बैठक में गूंजा US-Iran समझौता, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने किया फैसले का स्वागत किया

Edited By Updated: 23 Jun, 2026 11:59 AM

nsa doval us iran pact to enhance energy security and global trade

भारत ने मंगलवार को अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते (MoU) का स्वागत किया। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने इस समझौते और क्षेत्रीय स्थिरता, एनर्जी सिक्योरिटी और ग्लोबल ट्रेड पर इसके संभावित असर को लेकर "सावधानी भरी उम्मीद" जताई। 16वीं...

नेशनल डेस्क: भारत ने मंगलवार को अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते (MoU) का स्वागत किया। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने इस समझौते और क्षेत्रीय स्थिरता, एनर्जी सिक्योरिटी और ग्लोबल ट्रेड पर इसके संभावित असर को लेकर "सावधानी भरी उम्मीद" जताई। 16वीं ब्रिक्स (BRICS) राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक में डोभाल ने कहा, "भारत अमेरिका और ईरान के बीच हुए MoU का स्वागत करता है। हमें सावधानी भरी उम्मीद है और हम आशा करते हैं कि यह काम करेगा। इससे एनर्जी सिक्योरिटी में मदद मिलेगी। होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) का खुलना एक बहुत ही स्वागत योग्य घटनाक्रम है।" ग्लोबल एनर्जी मार्केट के लिए इस समझौते के महत्व पर जोर देते हुए, NSA डोभाल ने कहा कि वाशिंगटन और तेहरान के बीच बनी सहमति एनर्जी सप्लाई में अधिक स्थिरता लाने में योगदान दे सकती है।


उन्होंने आगे जोर दिया कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जलमार्ग से समुद्री आवाजाही आसान होने से अंतरराष्ट्रीय व्यापार और सप्लाई चेन में आने वाली रुकावटें कम होंगी। उन्होंने कहा, "इससे सप्लाई चेन की रुकावटें दूर होंगी और फर्टिलाइजर (खाद) और केमिकल (रसायन) वगैरह के क्षेत्र में कई तरह की कमी को पूरा किया जा सकेगा।" NSA ने इस क्षेत्र में बिना किसी रुकावट के समुद्री आवाजाही सुनिश्चित करने के व्यापक आर्थिक फायदों पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, "और इस क्षेत्र और उससे बाहर के देशों को जो नेविगेशन (समुद्री आवाजाही) की स्वतंत्रता मिलेगी, उससे शायद हमारी आर्थिक समृद्धि में भी काफी सुधार होगा।" इससे पहले, 15 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता का स्वागत किया था और क्षेत्र में शांति और स्थिरता की जल्द बहाली के साथ-साथ नेविगेशन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने का आग्रह किया था।

PunjabKesari
X पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने बताया कि कैसे इस संघर्ष के कारण कई देशों में गंभीर आर्थिक व्यवधान और जान-माल का नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली एक स्थायी अंतिम समझौते तक पहुंचने के लिए बाकी मुद्दों पर बातचीत की उम्मीद करती है। पीएम मोदी ने कहा, "मैं पश्चिम एशिया में संघर्ष को खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच बनी सहमति का स्वागत करता हूं, जिसके कारण दुनिया भर में गंभीर आर्थिक व्यवधान पैदा हुआ और कई देशों में जान-माल का नुकसान हुआ।"


"भारत को उम्मीद है कि इस सहमति को लागू करने से क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने में मदद मिलेगी और नेविगेशन और व्यापार की स्वतंत्रता सुनिश्चित होगी।" पीएम मोदी ने X पर लिखा, "हमें उम्मीद है कि बाकी मुद्दों पर बातचीत से एक टिकाऊ और अंतिम समझौता हो सकेगा।" अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में हुई तकनीकी बातचीत के हालिया दौर को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पश्चिम एशिया में तनाव खत्म करने के लिए 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (MoU) का हिस्सा बताया और इसे "बेहद कामयाब 36 घंटे" करार दिया। उन्होंने समुद्री सुरक्षा, क्षेत्रीय स्थिरता और इस्लामिक रिपब्लिक की परमाणु गतिविधियों की निगरानी के मामले में हुई प्रगति पर उम्मीद जताई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!