Rain Alert: 3-4-5-6-7-8 अक्टूबर तक हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश, ओलावृष्टि के साथ 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Edited By Updated: 02 Oct, 2025 06:13 PM

october 3 4 5 6 7 8 heavy rain hailstorm himachal punjab haryana

अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही मौसम ने करवट ले ली है और अब हालात सामान्य नहीं रहने वाले। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के उत्तरी और मध्य राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में मौसम पूरी तरह से बेकाबू हो सकता है।...

नेशनल डेस्क:  अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही मौसम ने करवट ले ली है और अब हालात सामान्य नहीं रहने वाले। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के उत्तरी और मध्य राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में मौसम पूरी तरह से बेकाबू हो सकता है। आगामी दिनों में तेज़ बारिश, ओलावृष्टि, बिजली की गर्जना और 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाएं पूरे उत्तर भारत को प्रभावित करेंगी। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा जैसे बड़े राज्य इसकी चपेट में आने वाले हैं।

6 अक्टूबर को सबसे बड़ा खतरा: IMD का रेड अलर्ट

IMD ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि 6 अक्टूबर को देश के कई हिस्सों में स्थिति गंभीर हो सकती है। खासकर दिल्ली-NCR, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में तेज़ बारिश, आंधी और ओले गिरने की आशंका जताई गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में हवाओं की रफ्तार 50 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है, वहीं राजस्थान के कई जिलों में भी 30 से 40 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होगी। 3 और 4 अक्टूबर को पूर्वी मध्यप्रदेश में 7 से 20 सेमी तक बारिश की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी से बना खतरनाक सिस्टम

IMD के मुताबिक इस बार का सिस्टम सामान्य से कहीं ज़्यादा गंभीर है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी ने पूरे मौसम तंत्र को सक्रिय कर दिया है। नतीजा ये कि न केवल बारिश बल्कि ओलावृष्टि, बिजली गिरने और बाढ़ जैसी स्थितियां भी बन सकती हैं। पिछले 24 घंटों में महराजगंज (UP) और उमरिया (MP) जैसे जिलों में 10 से 12 सेमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई है - और ये सिर्फ शुरुआत है।

5 से 8 अक्टूबर तक पहाड़ी राज्यों में आफत की बारिश

मौसम विभाग का अनुमान है कि 5 से 8 अक्टूबर के बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश का दौर चरम पर रहेगा। इसके साथ ही पंजाब और हरियाणा में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और सड़कें बाधित होने जैसी घटनाएं भी सामने आ सकती हैं।

दिल्ली-एनसीआर और यूपी में ओलावृष्टि की संभावना

दिल्ली में 3 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा, हालांकि तापमान 34 से 36 डिग्री के बीच रहेगा। लेकिन 6 अक्टूबर को हालात बदल सकते हैं। उस दिन दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में ओले गिर सकते हैं, जिससे फसलों और यातायात दोनों को नुकसान हो सकता है।

खतरे की घंटी: बाढ़ और जलभराव की आशंका

बढ़ती नमी और भारी बारिश की वजह से नदियों के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी का खतरा है। नदी किनारे बसे इलाकों में बाढ़ और शहरी क्षेत्रों में जलभराव जैसी आपात स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। IMD ने प्रशासन को चेतावनी के साथ तैयार रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से आपदा प्रबंधन टीमों, बिजली विभाग और स्वास्थ्य सेवाओं को सतर्क कर दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!