सहेली की जन्मदिन पार्टी से लौट रही थी युवती, फिर एक नहीं, दो नहीं... चार दरिंदों ने अलग-अलग जगहों पर...

Edited By Updated: 23 Jul, 2025 09:32 AM

odisha minor was raped by four men before she returned from her birthday

ओडिशा के मल्कानगिरी जिले से एक दिल दहला देने वाली और स्तब्ध कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ चार लोगों ने दो अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना तब हुई जब नाबालिग अपनी सहेली की जन्मदिन पार्टी से लौट...

नेशनल डेस्क। ओडिशा के मल्कानगिरी जिले से एक दिल दहला देने वाली और स्तब्ध कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ चार लोगों ने दो अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना तब हुई जब नाबालिग अपनी सहेली की जन्मदिन पार्टी से लौट रही थी।

जन्मदिन पार्टी से लौटते समय हुआ अपहरण

पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की अपनी सहेली की जन्मदिन पार्टी से घर लौट रही थी। इसी दौरान तीन अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। आरोपी उसे मल्कानगिरी शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर एक सुनसान जंगली इलाके में ले गए। यहां पर तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें: Earthquake: लगातार तीसरे दिन कांपी धरती! इस राज्य में भूकंप के झटकों से फैली दहशत

मुसीबत कम नहीं हुई, ट्रक ड्राइवर ने भी किया शोषण

किसी तरह नाबालिग आरोपियों के चंगुल से बचकर भागने में सफल हो गई लेकिन उसकी मुसीबतें यहीं खत्म नहीं हुईं। शहर के बाहर पहुंचने के बाद उसने एक ट्रक ड्राइवर से मदद मांगी। आरोप है कि उस ट्रक ड्राइवर ने भी नाबालिग की मदद करने के बजाय उसके साथ दुष्कर्म किया।

बाद में स्थानीय लोगों ने मल्कानगिरी-जयपुर हाईवे पर बिजा घाट के पास लड़की को एक ट्रक ड्राइवर के साथ संदिग्ध स्थिति में देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

यह भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: भीगने को हो जाइए तैयार! इन 33 जिलों में 23 से 25 जुलाई तक जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने जारी की चेतावनी

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, चारों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नाबालिग को बचाया और उसे शक्ति सदन नामक शेल्टर होम में भेजा। पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम (POCSO Act) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में यह एक बलात्कार का मामला प्रतीत हुआ लेकिन गहन जांच में पता चला कि यह गैंगरेप था जिसमें पहले तीन लोगों ने जंगल में वारदात की और फिर भागने की कोशिश के दौरान ट्रक ड्राइवर ने उसका शोषण किया।

वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को जिसमें ट्रक ड्राइवर भी शामिल है गिरफ्तार कर लिया है। इस वीभत्स घटना ने स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है और वे आरोपियों के लिए फास्ट-ट्रैक ट्रायल और कठोर सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच शुरू कर दी है और उसके बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!