OLA ड्राइवर ने कैब में बैठ महिला पत्रकार के सामने की यह गंदी हरकत, पीड़िता के जोर-जोर से चिल्लाने पर रोकी गाड़ी

Edited By Updated: 04 Dec, 2021 01:28 PM

ola cab ola cab driver woman journalist bengaluru

बेंगलुरु में एक ओला ड्राइवर द्वारा महिला पत्रकार के सामने गंदी हरकत करने का मामला सामने आया है। दरअसल, यहां गुरूवार को तड़के एक ओला ड्राइवर ने एक महिला पत्रकार के सामने मास्टरबेट कर उसे असहज महसूस कराया।

बेंगलुरुः बेंगलुरु में एक ओला ड्राइवर द्वारा महिला पत्रकार के सामने गंदी हरकत करने का मामला सामने आया है। दरअसल, यहां गुरूवार को तड़के एक ओला ड्राइवर ने एक महिला पत्रकार के सामने मास्टरबेट कर उसे असहज महसूस कराया। 

महिला पत्रकार ने बताया कि एक ओला ड्राइवर ने उसके सामने मास्टरबेट किया जिसके चलते उसने बेहद असुरक्षित महसूस किया। पत्रकार ने सोशल मीडिया पर पूरा घटनाक्रम शेयर किया जिसके बाद बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने इस घटना के लिए माफी मांगी और अपराधी को पकड़ने का आदेश दिया।

 वहीं ड्राइवर की इस गंदी हरकत के लिए ओला ने माफी मांगते हुए ड्राइवर को सस्पैंड कर दिया है।

बता दें कि यह घटना उस समय हुई थी जब एक युवा महिला पत्रकार काम के बाद कैब से अपने घर जा रही थी। महिला पत्रकार ने इस पूरी घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिस शहर को मैं घर मानती हूं उसने आज मुझे बेहद असुरक्षित महसूस कराया। काम के बाद मैंने हमेशा की तरह ओला बुक की कैब में बैठने के बाद ड्राइवर ने मुझे असहज महसूस कराने के लिए उसने मेरे सामने हस्तमैथुन किय़ा। 

महिला पत्रकार ने बताया कि जैसे ही मैंने उसकी इस हरकत को देखा, उसने तुरंत अपनी पैंट को बंद कर लिया और दिखावा किया कि कुछ भी गलत नहीं है। मैंने साहस दिखाया और जोर जोर से चिल्लाने लगी, जिसके बाद उसने कैब रोक दी और वह वहां से भाग गया। 

महिला पत्रकार ने आगे बताया कि ओला ने आश्वासन दिया है कि ड्राइवर को निलंबित कर दिया गया है और  शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है।  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!