गंगा दशहरा पर अयोध्या के राम मंदिर में आज होगी ‘राजा राम' की प्राण-प्रतिष्ठा

Edited By Updated: 05 Jun, 2025 11:21 AM

on ganga dussehra today  raja ram  will be consecrated in ayodhya s ram temple

अयोध्या स्थित भव्य राम मंदिर की पहली मंजिल पर बृहस्पतिवार को गंगा दशहरा के अवसर पर भगवान राम के ‘राजा राम' रूप की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।

नेशनल डेस्क: अयोध्या स्थित भव्य राम मंदिर की पहली मंजिल पर बृहस्पतिवार को गंगा दशहरा के अवसर पर भगवान राम के ‘राजा राम' रूप की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर परिसर में रामलला की मूर्ति का पहला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में किया गया था। उस समय राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी।

PunjabKesari

अयोध्या में रसिक निवास मंदिर के मुख्य पुजारी महंत रघुवर शरण ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘इस साल गंगा दशहरा पवित्र होने के साथ-साथ ऐतिहासिक भी होगा क्योंकि 500 ​​वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद भगवान राम ‘राजा राम' के अपने स्वरूप में भव्य राम मंदिर की पहली मंजिल पर औपचारिक रूप से प्रतिष्ठित किए जाएंगे। इस अवसर पर अयोध्या में उत्साह, भक्ति और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।'' श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के न्यासी अनिल मिश्रा ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह पूर्वाह्न 11 बजकर 25 मिनट से 11 बजकर 40 मिनट के बीच होगा। हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक, गंगा दशहरा वह दिन होता है जब राजा भगीरथ की तपस्या से प्रभावित होकर पवित्र नदी गंगा भगवान शिव की जटाओं से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। इस दिन को बहुत शुभ माना जाता है और यह पुण्य, तपस्या एवं मानवता के सामूहिक कल्याण का प्रतीक है।

अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम ने बताया कि गंगा दशहरा पर किया गया कोई भी शुभ कार्य कई गुना फल देता है। उन्होंने कहा, "शायद यही वजह है कि राम मंदिर न्यास ने राजा राम के अभिषेक के लिए इस दिन को चुना।" मुख्य राम दरबार के अलावा, राम मंदिर परिसर के भीतर आठ अन्य मंदिरों में भी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा बृहस्पतिवार को होगी। न्यासी अनिल मिश्रा ने कहा कि समारोह पूरे धार्मिक अनुष्ठानों और वैदिक मंत्रों के साथ आयोजित किए जाएंगे और देश भर से विद्वान ब्राह्मण इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। उन्होंने कहा, "गंगा दशहरा का दिन एक नयी शुरुआत का प्रतीक होगा। यह वह क्षण होगा जब सदियों की तपस्या, संघर्ष और आस्था का फल मूर्त रूप में प्रकट होगा।"

PunjabKesari

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोशल मीडिया पर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘‘प्रभु श्री राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या धाम में आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर श्री राम दरबार सहित अष्ट देवालयों में पवित्र देव विग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा हेतु आयोजित कार्यक्रम का साक्षी बनने का परम सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। यह पावन अवसर 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की नूतन अभिव्यक्ति है। सियावर श्री रामचन्द्र की जय!'' 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!