विपक्षी दल सिर्फ भ्रम और झूठ फैलाकर जनता को गुमराह करना चाहते हैं: पंकज चौधरी

Edited By Updated: 12 Jan, 2026 06:21 PM

opposition spreading lies to mislead public pankaj chaudhary

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को कहा कि विपक्षी दल सिर्फ भ्रम, झूठ और नकारात्मकता फैलाकर जनता को गुमराह करना चाहते हैं।

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को कहा कि विपक्षी दल सिर्फ भ्रम, झूठ और नकारात्मकता फैलाकर जनता को गुमराह करना चाहते हैं। चौधरी ने सोमवार को लखनऊ में पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “विपक्षी दल सिर्फ भ्रम, झूठ और नकारात्मकता फैलाकर जनता को गुमराह करना चाहते हैं लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता हर झूठ का जवाब सच्चाई, सेवा और संगठन की ताकत से देगा।” उन्होंने कहा, “विपक्षी दलों को ना तो देश का विकास रास आता है और न ही गरीब कल्याण की योजनाएं।”

चौधरी ने कहा, “भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण को समर्पित कार्यकर्ताओं का विशाल परिवार है। वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव केवल एक चुनाव नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के विकास, सुशासन और राष्ट्रवादी राजनीति की निरंतरता का संकल्प है।” उन्होंने हर कार्यकर्ता से बूथ स्तर तक संगठित होकर जनसंपर्क और जनविश्वास की इस लड़ाई में पूरी ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में पहली बार गरीब, किसान, श्रमिक, महिला और युवा सरकारी योजनाओं के केंद्र में आए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था, विकास और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जिससे प्रदेश तेजी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!