Hotel की कॉफी मशीन में इन्फ्लुएंसर ने धोए अंडरगार्मेंट्स, इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा Video

Edited By Updated: 22 Feb, 2026 03:42 PM

influencer washes underwear in coffee machine fans furious

सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर लाइफ हैक्स के नाम पर कुछ ऐसा परोसा जाता है जिसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं। हाल ही में एक अमेरिकी ट्रैवल इन्फ्लुएंसर का वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो में वह होटल के कमरे में रखी कॉफी मशीन का...

Influencer Underwear Video : सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर लाइफ हैक्स के नाम पर कुछ ऐसा परोसा जाता है जिसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं। हाल ही में एक अमेरिकी ट्रैवल इन्फ्लुएंसर का वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो में वह होटल के कमरे में रखी कॉफी मशीन का इस्तेमाल अपने अंडरगारमेंट्स (अंडरवियर) धोने के लिए करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स के बीच बहस छेड़ दी है और लोग इसे घिनौना करार दे रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर तारा ने दावा किया कि अगर यात्रा के दौरान आपके पास साफ अंडरवियर खत्म हो जाएं तो घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने वीडियो में दिखाया कि अंडरगारमेंट्स को कॉफी मशीन के उस हिस्से में रखें जहाँ कॉफी पाउडर डाला जाता है। मशीन चालू करने पर निकलने वाला गर्म पानी कपड़े को साफ कर देगा। बाद में इसे हेयर ड्रायर से सुखाया जा सकता है। तारा का कहना है कि यह तरीका उन्हें उनकी एक फ्लाइट अटेंडेंट सहेली ने बताया था।

सोशल मीडिया पर क्यों मचा बवाल?

जैसे ही यह वीडियो X (पूर्व में ट्विटर) और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हुआ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। यूजर्स का कहना है कि यह न केवल अस्वच्छ है बल्कि अगले मेहमान के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ भी है।

 

 

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं:

  • अस्वच्छता की चिंता: कई लोगों ने लिखा कि होटल की कॉफी मशीनों की गहराई से सफाई वैसे ही कम होती है, अब यह जानकर कि कोई इसमें अपने अंडरवियर धो रहा है, लोग इन मशीनों को छूने से भी कतराएंगे।

  • स्वार्थ की पराकाष्ठा: एक यूजर ने लिखा, "लोग इतने स्वार्थी कैसे हो सकते हैं? क्या सिंक में कपड़े धोना भूल गए हैं?"

  • सिर्फ लाइक्स का खेल: कई लोगों का मानना है कि इन्फ्लुएंसर सिर्फ ध्यान खींचने और पैसे कमाने के लिए इस तरह के घटिया और नुकसानदेह वीडियो बना रही हैं।

 

यह भी पढ़ें: लॉज के अंदर चल रहा था 'वो' वाला खेल, कमरों में संदिग्ध हालत में मिले 18 लड़के-लड़कियां, आपत्तिजनक सामग्री भी...

 

विशेषज्ञों और होटल स्टाफ की राय

होटल इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों और फ्लाइट अटेंडेंट्स ने इस हैक को पूरी तरह से गलत बताया है। विशेषज्ञों का कहना है कि:

  1. कॉफी मशीन कपड़ों के कीटाणुओं को मारने के लिए पर्याप्त तापमान तक नहीं पहुंचती।

  2. यह मशीन के मैकेनिकल पार्ट्स को खराब कर सकती है।

  3. यह अगले मेहमान के लिए एलर्जी या संक्रमण का कारण बन सकती है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!