दिल्ली: शाही इमाम ने कहा- LG के अनुरोध पर जामा मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश पर रोक का आदेश वापस

Edited By Updated: 24 Nov, 2022 10:48 PM

order banning entry of women in jama masjid withdrawn on lg s request

जामा मस्जिद ने महिलाओं के प्रवेश पर रोक वाले विवादास्पद आदेश को बृहस्पतिवार को वापस ले लिया। इस मामले में उठे विवाद के बाद हस्तक्षेप करते हुए दिल्ली के उप राज्यपाल वी के सक्सेना ने

नई दिल्लीः जामा मस्जिद ने महिलाओं के प्रवेश पर रोक वाले विवादास्पद आदेश को बृहस्पतिवार को वापस ले लिया। इस मामले में उठे विवाद के बाद हस्तक्षेप करते हुए दिल्ली के उप राज्यपाल वी के सक्सेना ने शाही इमाम से बात की थी। जामा मस्जिद प्रशासन ने नोटिस लगाया था, ‘‘जामा मस्जिद में लड़की या लड़कियों का अकेले दाखिला मना है।'' 

जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने मीडिया को बताया, ‘‘उप राज्यपाल ने मुझसे बात की। हमने नोटिस बोर्ड हटा दिये हैं। लेकिन मस्जिद देखने के लिए आने वाले लोगों को उसकी शुचिता बनाकर रखनी होगी।'' उन्होंने कहा, ‘‘महिलाओं के प्रवेश पर कभी कोई प्रतिबंध नहीं था। वे आ सकती हैं और नमाज अदा कर सकती हैं और यहां तक कि घूम भी सकती हैं लेकिन किसी धार्मिक स्थल की शुचिता बनाकर रखनी होगी।'' 

जामा मस्जिद के प्रशासन ने इसके मुख्य द्वारों पर नोटिस लगाया था जिसमें कहा गया था कि मस्जिद में लड़कियों के अकेले या समूह में प्रवेश पर रोक है। इस फैसले पर विवाद शुरू होने के बाद शाही इमाम ने आज दिन में कहा था कि यह आदेश नमाज पढ़ने वालों के लिए नहीं है। मस्जिद प्रशासन के सूत्रों ने कहा कि तीन मुख्य प्रवेश द्वारों के बाहर कुछ दिन पहले नोटिस लगाये गये थे, जिन पर तारीख नहीं है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!