94 पाकिस्तानी जायरीन पहुंचे भारत, दिल्ली में हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया के उर्स मुबारक में लिया भाग

Edited By Updated: 04 Nov, 2023 01:47 PM

pakistani pilgrims visit urs mubarak of hazrat nizamuddin aulia in delhi

94 पाकिस्तानी ज़ायरीन (तीर्थयात्रियों) के एक समूह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में  प्रेम, शांति और भाईचारे के संदेश के लिए जाने जाते हज़रत...

इंटरनेशनल डेस्क: 94 पाकिस्तानी ज़ायरीन (तीर्थयात्रियों) के एक समूह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में  प्रेम, शांति और भाईचारे के संदेश के लिए जाने जाते हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया के 720 वें वार्षिक उर्स मुबारक में भाग लिया। पाकिस्तान उच्चायोग ने कहा, "नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी ऐजाज खान ने भी 14वीं सदी के चिश्ती वंश के सूफी संत की दरगाह पर श्रद्धांजलि अर्पित की, जो अपने  हैं।" भारत में एक्स पर एक बयान में कहा गया कि पाकिस्तान के लोगों और सरकार की ओर से पारंपरिक चादर चढ़ाने के बाद, मेहमान जायरीन ने पाकिस्तान की प्रगति और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की।

 

दरगाह पहुंचने पर  पाकिस्तानी ज़ायरीन और चार्ज डी अफेयर्स कार  सज्जादा नशीन दीवान सैयद ताहिर निज़ामी और दरगाह समिति  सदस्यों ने स्वागत किया। बयान में कहा गया कि , "सज्जादा नशीन दीवान सैयद ताहिर निज़ामी ने चार्ज डी अफेयर्स की दस्तारबंदी (पारंपरिक पगड़ी) की।"जायरीन ने उसी परिसर में स्थित हजरत अमीर खुसरो (आरए) की दरगाह का भी दौरा किया और प्रार्थना की। बयान में कहा गया है कि बाद में जायरीन के प्रतिनिधियों ने एक अलग बैठक की और उनकी यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए पाकिस्तान सरकार और उच्चायोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

बता दें कि पाकिस्तानी जायरीन वार्षिक उर्स मुबारक में भाग लेने के लिए 31 अक्टूबर से 8 नवंबर तक नई दिल्ली में हैं। धार्मिक स्थलों की यात्रा पर 1974 के भारत-पाकिस्तान प्रोटोकॉल के तहत जायरीन हर साल हजरत निज़ामुद्दीन औलिया के वार्षिक उर्स मुबारक में शामिल होते हैं।  पिछले साल भी सूफी कवि अमीर खुसरो की 718वीं पुण्य तिथि में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान से 110 सदस्यीय धार्मिक प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली आया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!