दूध गर्म करते समय करंट से दो भाइयों की मौत, एक की छह महीने पहले हुई थी शादी

Edited By Updated: 30 Oct, 2025 05:38 PM

pali accident  sadri town rajasthan pali two brothers died

राजस्थान के पाली जिले के सादड़ी कस्बे में गुरुवार दोपहर एक भयानक हादसे ने इलाके को झकझोर दिया। स्थानीय डेयरी में दूध गर्म करते समय अचानक करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका तीसरा साथी समय रहते सुरक्षित निकल गया।

नेशनल डेस्क: राजस्थान के पाली जिले के सादड़ी कस्बे में गुरुवार दोपहर एक भयानक हादसे ने इलाके को झकझोर दिया। स्थानीय डेयरी में दूध गर्म करते समय अचानक करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका तीसरा साथी समय रहते सुरक्षित निकल गया।

एएसआई ईश्वर सिंह राणावत के अनुसार, पंचशील सर्किल स्थित बाबू डेयरी को दूदाराम निवासी दो भाइयों – बाबूलाल चौधरी और मनीष चौधरी – ने अपने मामा पेमाराम के साथ मिलकर चलाया था। बताया गया कि हादसे के समय दोनों भाइयों ने दूध वितरण के बाद बचे दूध को बॉयलर में गर्म करने का काम किया।

घटना के समय मनीष जैसे ही दूध का ड्रम बॉयलर में डाल रहा था, तभी अचानक उसे करंट की चपेट में ले लिया। छोटे भाई बाबूलाल ने मनीष को बचाने के लिए दौड़ लगाई, लेकिन वह भी करंट की बलि बन गया। पड़ोस की इलेक्ट्रिकल दुकान के मालिक हीराराम चौधरी ने तुरंत बिजली का मुख्य स्विच बंद कर दोनों को बचाया।

घायल भाइयों को तुरंत सादड़ी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उनके पिता तेजाराम खेती करते हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों ने लगभग दो साल पहले डेयरी शुरू की थी। बाबूलाल की शादी भी मात्र छह महीने पहले ही हुई थी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!