Ticket Booking New Rules: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 1 मार्च से बदल जाएगा रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम, जानें नए नियम

Edited By Updated: 12 Feb, 2026 05:24 PM

passengers please note railway ticket booking will change from march

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेलवे 1 मार्च से अनारक्षित टिकट बुकिंग के मौजूदा सिस्टम में बदलाव करने जा रही है। अब तक मोबाइल के जरिए जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने के लिए इस्तेमाल होने वाला UTS (Unreserved Ticketing...

नेशनल डेस्क: ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेलवे 1 मार्च से अनारक्षित टिकट बुकिंग के मौजूदा सिस्टम में बदलाव करने जा रही है। अब तक मोबाइल के जरिए जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने के लिए इस्तेमाल होने वाला UTS (Unreserved Ticketing System) ऐप बंद कर दिया जाएगा। इसकी जगह अब यात्रियों को नई सुपर ऐप ‘RailOne’ का इस्तेमाल करना होगा। रेलवे के अनुसार यह कदम यात्रियों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उठाया गया है।

RailOne बनेगा रेलवे का नया डिजिटल प्लेटफॉर्म
UTS ऐप के माध्यम से यात्री जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट ऑनलाइन खरीद सकते थे, लेकिन 1 मार्च के बाद यह सुविधा RailOne ऐप पर शिफ्ट कर दी जाएगी। RailOne को रेलवे का ‘वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म’ बताया जा रहा है। इस ऐप को पिछले वर्ष लॉन्च किया गया था और अब इसे मुख्य टिकटिंग प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया जा रहा है।


एक ही ऐप में मिलेंगी कई सुविधाएं
RailOne केवल जनरल टिकट तक सीमित नहीं रहेगा। इस ऐप में रिजर्व टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म टिकट, लाइव ट्रेन रनिंग स्टेटस, कोच पोजिशन, प्लेटफॉर्म नंबर की जानकारी और पीएनआर स्टेटस जैसी सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध होंगी। इसके अलावा IRCTC Rail Connect, NTES, Rail Madad और ‘फूड ऑन ट्रैक’ जैसी सेवाओं को भी इसमें जोड़ा गया है। इसका मतलब है कि अब यात्रियों को अलग-अलग सुविधाओं के लिए अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


R-Wallet बैलेंस सुरक्षित रहेगा
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि UTS ऐप के R-Wallet में मौजूद यात्रियों का बैलेंस सुरक्षित रहेगा। यात्री उसी लॉगइन आईडी और पासवर्ड से RailOne में साइन इन कर सकेंगे और अपने वॉलेट बैलेंस का उपयोग कर पाएंगे। भुगतान के लिए यूपीआई, डेबिट और क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और R-Wallet जैसे डिजिटल विकल्प पहले की तरह उपलब्ध रहेंगे।


डिजिटल भुगतान पर मिल रही है छूट
RailOne ऐप को बढ़ावा देने के लिए रेलवे फिलहाल जनरल टिकट पर 3 प्रतिशत की छूट दे रही है। यह छूट डिजिटल माध्यम से भुगतान करने पर मिलेगी। यह ऑफर 14 जुलाई 2026 तक मान्य रहेगा।


यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय रहते RailOne ऐप डाउनलोड कर लें और अपनी प्रोफाइल सेट कर लें। इससे 1 मार्च के बाद टिकट बुकिंग में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। इस बदलाव का उद्देश्य रेलवे की डिजिटल सेवाओं को और अधिक सरल, एकीकृत और सुविधाजनक बनाना है, ताकि यात्रियों को बेहतर अनुभव मिल सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!