मरते-मरते पूरे देश को रुला गया 'कर्ण', महाभारत के इस सीन को देख भावुक हुए लोग

Edited By Updated: 12 May, 2020 10:36 AM

people got emotional after watching this scene of mahabharata

बीआर चोपड़ा के धारावाहिक ''महाभारत'' ने लोगों के मन में एक खास जगह बना ली है। इस सीरियल का हर किरदार, हर सीन दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस शो को मिले प्यार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब महाभारत के किरदार कर्ण की मौत हुई तो पूरा देश...

नेशनल डेस्क: बीआर चोपड़ा के धारावाहिक 'महाभारत' ने लोगों के मन में एक खास जगह बना ली है। इस सीरियल का हर किरदार, हर सीन दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस शो को मिले प्यार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब महाभारत के किरदार कर्ण की मौत हुई तो पूरा देश भावुक हो गया। 

PunjabKesari

दिग्‍गज ऐक्‍टर पंकज धीर ने 'महाभारत' में कर्ण का किरदार निभाया है। दरअसल धारावाहिक के हालिया एपिसोड में दिखाया गया कि जब कर्ण अपने रथ का पहिया ठीक कर रहे होते हैं तो अर्जुन उनका वध कर देता है। इन सीन ने लोगों को इस तरह प्रभावित किया​ कि सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा होने लगी। 

PunjabKesari

ट्विटर पर भी कर्ण महान योद्धा ट्रेंड करने लगा। लोगों ने उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा कि कर्ण महान योद्धा था पर अधर्म के साथ कभी धर्म नही जुड़ता। #महाभारत में आज और एक महान योद्धा वीरगति को प्राप्त हुआ। नमन ...। वहीं एक यूजा ने लिखा कि जीवन में एक दोस्त #कर्ण जैसा भी जरूर होना चाहिए, जो तुम्हारे गलत होते हुए भी तुम्हारे लिए युद्ध अवश्य करे। 
PunjabKesari

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!