कटी-फटी जींस, मिनी स्कर्ट और हॉफ पैंट पहनने वालों को नहीं मिलेगी इस मंदिर में एंट्री...जारी हुए आदेश

Edited By Updated: 19 May, 2023 09:20 AM

people wearing mini skirts and half pants will not get entry in this temple

महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में तुलजा भवानी मंदिर प्रशासन ने हाफ पैंट या ‘अशोभनीय’ कपड़े पहनने वाले लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में तुलजा भवानी मंदिर प्रशासन ने हाफ पैंट या ‘अशोभनीय’ कपड़े पहनने वाले लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि धार्मिक स्थल की पवित्रता बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उस्मानाबाद के तुलजापुर में स्थित देवी तुलजा भवानी के प्रसिद्ध मंदिर में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।

PunjabKesari

मंदिर प्रशासन ने सूचना बोर्ड पर एक संदेश प्रदर्शित किया, जिसमें कहा गया है कि ऐसे श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी, जिन्होंने ऐसे कपड़े पहन रखे हों जिनमें शरीर के अंग दिखते हों, जैसे-हाफ पैंट, स्कर्ट और कटी-फटी जींस। इसमें कहा गया है, ‘‘कृपया भारतीय संस्कृति को ध्यान में रखें।’’

 

इस तरह के नियम देशभर के कई मंदिरों में पहले से मौजूद हैं। सोलापुर से तुलजा भवानी मंदिर में दर्शन के लिए आई श्रद्धालु प्रतिभा महेश जगदाले ने निर्णय का समर्थन किया। मंदिर प्रबंधन के फैसले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि इस फैसले से हमारी संस्कृति को संरक्षित करने में मदद मिलेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!