पीयूष गोयल का दावा- US और EU डील से देश के लिए खुला 60 ट्रिलियन डॉलर का दरवाजा, एक्सपोर्ट ग्रोथ को मिलेगा बूस्ट

Edited By Updated: 14 Feb, 2026 11:48 AM

piyush goyal claims us eu deal opens door to 60 trillion for india

भारतीय निर्यातकों और अर्थव्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ की घोषणा करते हुए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत के लिए दुनिया का सबसे बड़ा बाजार खुलने जा रहा है। एक बिजनेस समिट को संबोधित करते हुए गोयल ने खुलासा किया कि अमेरिका और...

नेशनल डेस्क: भारतीय निर्यातकों और अर्थव्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ की घोषणा करते हुए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत के लिए दुनिया का सबसे बड़ा बाजार खुलने जा रहा है। एक बिजनेस समिट को संबोधित करते हुए गोयल ने खुलासा किया कि अमेरिका और यूरोपीय यूनियन (EU) के साथ हुए हालिया समझौतों के बाद भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए करीब 55-60 ट्रिलियन डॉलर का विशाल बाजार उपलब्ध होगा।

किसानों और कृषि उत्पादों पर 'नो कॉम्प्रोमाइज'

विपक्ष और अन्य चिंताओं को दूर करते हुए गोयल ने स्पष्ट किया कि इन अंतरराष्ट्रीय डील्स में भारतीय किसानों के हितों को सर्वोपरि रखा गया है। उन्होंने कहा, "हमने 95% से अधिक कृषि उपज और संवेदनशील क्षेत्रों को इन समझौतों से बाहर रखा है ताकि हमारे किसानों के बाजार पर कोई आंच न आए।"

PunjabKesari

AI से बदलेगा काम का तरीका

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से नौकरियों के खतरे पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि यह तकनीक इंसानों की जगह नहीं लेगी, बल्कि काम करने के तरीके को और अधिक कुशल बनाएगी। उन्होंने जोर दिया कि भारत को इस बदलाव के लिए तैयार रहना होगा क्योंकि भारत एप्लाइड एआई (Applied AI) के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता रखता है।

अमेरिका के साथ 'ऐतिहासिक डील' और 18% टैरिफ

गोयल ने बताया कि अमेरिका ने भारत पर लगे अतिरिक्त दंडात्मक टैरिफ को हटाकर इसे 18% (रेसिप्रोकल टैरिफ) पर लाने पर सहमति जताई है। इससे पहले रूस से तेल खरीद को लेकर यह टैरिफ 25% से बढ़कर 50% तक पहुंच गया था। अब भारत के टेक्सटाइल, एग्री और एमएसएमई (MSME) उत्पाद अमेरिकी बाजार में काफी किफायती दाम पर बिक सकेंगे। अकेले अमेरिका में भारत के लिए 20 ट्रिलियन डॉलर का अवसर खुल गया है।

PunjabKesari

27 देशों के समूह (EU) के साथ दोस्ती

यूरोपीय यूनियन के साथ हुए समझौते पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अब 99% भारतीय उत्पादों पर टैरिफ कम हो जाएगा। भारत ने पिछले कुछ महीनों में न्यूज़ीलैंड, यूके, ओमान और ईएफटीए (EFTA) जैसे देशों के साथ भी व्यापारिक रिश्तों को 'मिशन मोड' में आगे बढ़ाया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!