Edited By Radhika,Updated: 25 Nov, 2025 11:30 AM

अयोध्या में आज एक अविस्मरणीय और ऐतिहासिक क्षण देखने को मिलेगा। पीएम मोदी आज श्री राम मंदिर के शिखर पर 'धर्म ध्वज' फहराएंगे। यह ध्वज मंदिर निर्माण की पूर्णता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। ध्वजारोहण से पहले मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार शुरू हो...
नेशनल डेस्क : अयोध्या में आज एक अविस्मरणीय और ऐतिहासिक क्षण देखने को मिलेगा। पीएम मोदी आज श्री राम मंदिर के शिखर पर 'धर्म ध्वज' फहराएंगे। यह ध्वज मंदिर निर्माण की पूर्णता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। ध्वजारोहण से पहले मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार शुरू हो गया था।
पीएम मोदी और मोहन भागवत ने उतारी रामलला की आरती
अयोध्या के श्री राम मंदिर में आज (मंगलवार) के ऐतिहासिक दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने रामलला की विशेष आरती की। आरती के साथ ही राम मंदिर के शिखर पर 'धर्म ध्वजा' फहराने का अनुष्ठान आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। यह अनुष्ठान मंदिर निर्माण की पूर्णता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक माना जा रहा है।
पीएम मोदी का आध्यात्मिक दौरा
राम मंदिर पहुंचने से पहले, पीएम मोदी ने सप्त मंदिर में पूजा-अर्चना की। यह दौरा आध्यात्मिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ठीक दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री मोदी ने रामलला मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराकर इतिहास रच दिया। RSS के प्रमुख मोहन भागवत भी इस महत्वपूर्ण अवसर पर राम मंदिर परिसर में मौजूद रहे।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
इस ऐतिहासिक समारोह के लिए सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी थी। मंदिर परिसर में केवल क्यूआर कोड (QR Code) वाले आमंत्रित मेहमानों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई थी। सुरक्षा कारणों से आम जनता के प्रवेश पर पूरी तरह रोक थी। यह ध्वजारोहण भारतीय संस्कृति और राम मंदिर आंदोलन की सफलता का एक बड़ा उत्सव माना जा रहा है।