70 के हुए PM मोदी, राष्ट्रपति-शाह और राहुल गांधी समेत वरिष्ठ नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Edited By Updated: 17 Sep, 2020 09:03 AM

pm modi birthday president shah and rahul gandhi greeted

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 70 वां जन्मदिन है। पीएम मोदी देश के हर वर्ग के लोगों के लोकप्रिय हैं। छोटे-छोटे बच्चे तक जानते हैं कि देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। देश की सत्ता पर काबिज होने के बाद पीएम मोदी ने कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं, जिनकी...

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 70 वां जन्मदिन है। पीएम मोदी देश के हर वर्ग के लोगों के लोकप्रिय हैं। छोटे-छोटे बच्चे तक जानते हैं कि देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। देश की सत्ता पर काबिज होने के बाद पीएम मोदी ने कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं, जिनकी गूंज देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया तक पहुंची। भाजपा आज पीएम मोदी के जन्मदिन को 'सेवा सप्ताह' के रूप में मना रही है। आज सुबह से ही पीएम मोदी के जन्मदिन पर बधाईयों का तांता लगा है। 

PunjabKesari

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मोदी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा उन्होंने भारत के जीवन-मूल्यों व लोकतांत्रिक परंपरा में निष्ठा का आदर्श प्रस्तुत किया है। मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कोविंद ने ट्वीट किया कि मेरी शुभेच्छा और प्रार्थना है कि ईश्वर आपको सदा स्वस्थ व सानन्द रखे तथा राष्ट्र को आपकी अमूल्य सेवाएं प्राप्त होती रहें।

PunjabKesari

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके रूप में देश को एक ऐसा नेतृत्व मिला है जिसने लोक-कल्याणकारी नीतियों से वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा और एक मजबूत भारत की नींव रखी। शाह ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कई ट्वीट किए। उन्होंने लिखा,'राष्ट्रसेवा और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित देश के सर्वप्रिय नेता प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मोदी जी के रूप में देश को एक ऐसा नेतृत्व मिला है जिसने लोक-कल्याणकारी नीतियों से वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा और एक मजबूत भारत की नींव रखी।'

PunjabKesari

शाह ने आगे लिखा,'दशकों से अपने अधिकारों से वंचित देश के गरीबों को घर, बिजली, बैंक खाता और शौचालय देना हो या उज्ज्वला योजना से गरीब माताओं के घर गैस पहुंचाकर उन्हें सम्मानपूर्ण जीवन देना हो, यह सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अटूट संकल्प और मजबूत इच्छाशक्ति से ही सम्भव हो पाया है।'

PunjabKesari

शाह ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए एक अन्य ट्वीट में कहा,'एक मजबूत, सुरक्षित, आत्मनिर्भर भारत के लिए अपने जीवन का क्षण-क्षण खपा देने वाले ऐसे महान नेता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मां भारती की सेवा करने का अवसर मिलना बहुत ही सौभाग्य की बात है। मैं देश के करोड़ों लोगों के साथ मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।'

PunjabKesari

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। राहुल ने ट्वीट किया कि नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।'

PunjabKesari

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पीएम मोदी के जन्मदिन पर ट्वीट कर कहा,' आपको जन्मदिन की बहुत बधाई। मैं आपके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।

PunjabKesari

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!