राष्ट्रीय पक्षी मोर के साथ पीएम मोदी की खास है दोस्ती, लिखी एक खूबसूरत कविता

Edited By Updated: 23 Aug, 2020 01:35 PM

pm modi special friendship with the national bird peacock

प्यार में वो ताकत है जो इंसान ही क्या पशु पक्षी को भी अपना बना लेता है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जानवारों से प्रेम किसी से छिपा नहीं है। एक बार फिर उन्होंने राष्ट्रीय पक्षी मोर के प्रति अपने प्यार को उजागर करते हुए फेसबुक पर ए​क...

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राकृति से बहुत लगाव रखते हैं इसका अहसास वह पहले भी कई मौकों पर करा चुके हैं और इसी कड़ी में उनकी नयी बानगी दिल को भाव विभोर करती है।  मोदी ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक मिनट 47 सेकेंड का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह एक प्लेट में दाना लेकर बैठे हुए हैं और राष्ट्रीय पक्षी मोर उस प्लेट में बेखौफ बार-बार दाना चुग रहा है। मोदी ने इसके साथ एक कविता भी शेयर की है जो इस प्रकार है..


भोर भयो, बिन शोर,
मन मोर, भयो विभोर,
रग-रग है रंगा, नीला भूरा श्याम सुहाना,
मनमोहक, मोर निराला।

रंग है, पर राग नहीं,
विराग का विश्वास यही,
न चाह, न वाह, न आह,
गूँजे घर-घर आज भी गान,
जिये तो मुरली के साथ
जाये तो मुरलीधर के ताज।

जीवात्मा ही शिवात्मा,
अंतर्मन की अनंत धारा
मन मंदिर में उजियारा सारा,
बिन वाद-विवाद, संवाद
बिन सुर-स्वर, संदेश
मोर चहकता मौन महकता।

PunjabKesari

यह वीडियो प्रधानमंत्री आवास सात लोक कल्याण मार्ग का है, जिसमें मोदी के ईद गिर्द मोर नाचता नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री के इंस्टाग्राम एकाउंट पर चार करोड़ 77 लाख फालोअर्स हैं। इस वीडियो को थोड़े ही समय में 923191 लोग देख भी चुके हैं। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि मोदी पिछले साल तमिलनाडु के महाबलीपुरम गए थे तो वहां सुबह पीएम ने एक समुद्र तट पर जॉगिंग के दौरान साफ-सफाई की थी। उन्होंने इसका वीडियो ट्वीट किया था जिसमें समुद्र तट पर वह कूड़ा-कचरा उठाते हुए दिखाई दिये थे। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!