बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रेमानंद महाराज ने की खास अपील, राहत कार्यों में जुटे संतजन

Edited By Updated: 08 Sep, 2025 04:10 PM

premanand maharaj made a special appeal for the flood victims

देश के उत्तर और पश्चिमी हिस्सों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। पंजाब में 1,400 से अधिक गांव जलमग्न हो चुके हैं, किसानों की फसलें नष्ट हो गई हैं और लाखों लोग अपने घरों से विस्थापित हो गए हैं। यूपी में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण मथुरा-वृंदावन...

नेशनल डेस्क : देश के उत्तर और पश्चिमी हिस्सों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। पंजाब में 1,400 से अधिक गांव जलमग्न हो चुके हैं, किसानों की फसलें नष्ट हो गई हैं और लाखों लोग अपने घरों से विस्थापित हो गए हैं।

यह भी पढ़ें - डोनाल्ड ट्रंप का बडा ऐलान, अब इन देशों को नहीं चुकाना पड़ेगा टैरिफ

मथुरा-वृंदावन के हालात

यूपी में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण मथुरा-वृंदावन के आसपास के 45 गांव पूरी तरह टापू में बदल गए हैं। प्रशासन ने इन गांवों और आसपास के इलाकों से 9,000 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर राहत शिविरों में भेजा।

संतजन और मदद का संदेश

वृंदावन स्थित श्री राधा हित केलि कुंज आश्रम के प्रेमानंद महाराज ने देश में आई बाढ़ को लेकर कहा कि, 'देशभर में बाढ़ का कहर है और वृंदावन में भी लाखों लोग बिना भोजन, पानी और बिजली के कठिन हालात में जीवन यापन कर रहे हैं। हमारे संतजन नावों के जरिए प्रभावित लोगों तक खाना, पानी और राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं।'

उन्होंने आगे कहा कि, देश के विभिन्न प्रांतों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जो लोग सक्षम हैं, उन्हें चाहिए कि वे बाढ़ प्रभावितों की मदद करें। मानव जीवन तभी सार्थक होता है, जब हम किसी का कल्याण करें।'

देशभर में बाढ़ की स्थिति

पिछले कुछ हफ्तों में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और देश के अन्य राज्य भी बाढ़ से प्रभावित हैं। भारत सरकार पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।



 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!