राष्ट्रपति मुर्मू चार से नौ जून तक सूरीनाम और सर्बिया के दौरे पर जाएगी, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

Edited By Updated: 29 May, 2023 10:04 PM

president murmu will be on a tour of suriname and serbia from june 4 to 9

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चार से नौ जून तक सूरीनाम और सर्बिया के दौरे पर होंगी। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चार से नौ जून तक सूरीनाम और सर्बिया के दौरे पर होंगी। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह जुलाई 2022 में राष्ट्रपति पद संभालने के बाद मुर्मू का पहला आधिकारिक विदेश दौरा होगा।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी के निमंत्रण पर चार से छह जून तक पारामारिबो (सूरीनाम) की यात्रा पर होंगी। मंत्रालय ने बताया कि यात्रा के दूसरे चरण में मुर्मू सर्बिया के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वूसिक के निमंत्रण पर सात से नौ जून तक सर्बिया गणराज्य का दौरा करेंगी।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!