रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति का संदेश: पुतिन ने PM मोदी की कूटनीति का जिक्र किया, भारत की भूमिका को सराहा

Edited By Updated: 15 Mar, 2025 06:57 PM

putin expresses gratitude to modi for their efforts to end ukraine war

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इना...

International Desk: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा को रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया है। पुतिन ने जोर देकर कहा कि अमेरिका द्वारा प्रस्तावित युद्धविराम से दीर्घकालिक शांति स्थापित होनी चाहिए और इस संघर्ष की मूल समस्याओं का समाधान निकाला जाना चाहिए।  

 

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने युद्धविराम प्रयासों के लिए भारत की भूमिका को सराहा । रूसी राष्ट्रपति ने बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हम सभी अपने-अपने देशों में व्यस्त हैं, लेकिन चीन के राष्ट्रपति, भारत के प्रधानमंत्री, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति इस संघर्ष के समाधान के लिए अपना समय दे रहे हैं। हम उनके प्रयासों की सराहना करते हैं, क्योंकि वे युद्ध समाप्त करने और निर्दोष लोगों की जान बचाने के लिए काम कर रहे हैं।" 

 

 पुतिन ने स्पष्ट किया कि रूस अमेरिका द्वारा प्रस्तावित युद्धविराम के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें भी रखीं। उन्होंने कहा कि युद्धविराम स्थायी शांति  की ओर ले जाना चाहिए और इस संकट की जड़ को खत्म करना जरूरी है। भारत हमेशा से रूस-यूक्रेन युद्ध पर शांति वार्ता को प्राथमिकता देने की बात करता रहा है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने कई बार कहा है कि युद्ध किसी समस्या का हल नहीं हो सकता और डायलॉग (संवाद) ही एकमात्र समाधान  है।  रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की दिशा में भारत की सक्रिय भूमिका को देखते हुए, यह स्पष्ट है कि वैश्विक शांति प्रयासों में भारत एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक शक्ति के रूप में उभर रहा है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!