राजस्थान: सगाई तोड़ने पर बेटी के पिता को पीटा, नाक काटकर अपने साथ ले गए आरोपी

Edited By Pardeep,Updated: 11 Aug, 2022 12:53 AM

rajasthan daughter s father beaten up for breaking engagement

राजस्थान में बाड़मेर के शिव थाना क्षेत्र में सगाई टूटने से नाराज लड़के के परिजनों ने बुधवार तड़के लड़की के पिता पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी नाक काट दी। इतना ही नहीं आरोपी लड़की के पिता का नाक काटकर अपने साथ ले गए। यह

बाड़मेरः राजस्थान में बाड़मेर के शिव थाना क्षेत्र में सगाई टूटने से नाराज लड़के के परिजनों ने बुधवार तड़के लड़की के पिता पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी नाक काट दी। इतना ही नहीं आरोपी लड़की के पिता का नाक काटकर अपने साथ ले गए। यह घटना शिव थानाक्षेत्र के झापली गांव में हुई। 

पुलिस ने बताया कि पीड़ित कमल सिंह भाटी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कमल सिंह भाटी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी की सगाई ऐसे परिवार में तय की थी, जिसमें उनकी भतीजी की पहले से शादी हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी भतीजी की उसके ससुराल वालों ने हत्या कर दी थी, इसलिए उसने कुछ समय पहले अपनी बेटी की सगाई तोड़ दी। 

पुलिस ने बताया कि परिवार के लगभग 10 सदस्यों ने भाटी पर लाठियों और धारदार हथियार से हमला किया और उसकी नाक काट दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!