RBI JOBS/Salary: 10वीं पास युवाओं के लिए RBI की बड़ी भर्ती, 572 पदों पर मौका, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

Edited By Updated: 15 Jan, 2026 05:54 PM

rbi jobs rbi office attendant recruitment government jobs for 10th pass youth

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर दिया है। RBI ने ऑफिस अटेंडेंट पदों पर भर्ती के लिए वर्ष 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत देशभर में कुल 572 पद भरे जाएंगे।

नेशनल डेस्क: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर दिया है। RBI ने ऑफिस अटेंडेंट पदों पर भर्ती के लिए वर्ष 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत देशभर में कुल 572 पद भरे जाएंगे।

RBI द्वारा यह नोटिफिकेशन 15 जनवरी 2026 को जारी किया गया है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और इच्छुक उम्मीदवार opportunities.rbi.org.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2026 तय की गई है।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

डोमिसाइल शर्त

उम्मीदवार को उसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश का निवासी होना चाहिए, जहां से वह आवेदन कर रहा है। डोमिसाइल प्रमाण पत्र आवेदन के समय जरूरी होगा।

आवेदन करने की प्रक्रिया (स्टेप-बाय-स्टेप)

  1. सबसे पहले www.rbi.org.in वेबसाइट खोलें

  2. होमपेज पर “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें

  3. “Office Attendant Recruitment 2026” लिंक खोलें

  4. Apply Online / Online Registration विकल्प चुनें

  5. नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम जैसी व्यक्तिगत जानकारी भरें

  6. शैक्षणिक योग्यता, डोमिसाइल और अन्य विवरण दर्ज करें

  7. पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें

  8. 10वीं की मार्कशीट और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें

  9. आवेदन शुल्क का भुगतान Net Banking / Debit Card / Credit Card / UPI से करें

  10. भुगतान के बाद रसीद का स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें

  11. सभी जानकारी जांचकर Submit बटन पर क्लिक करें

राज्यवार पदों का विवरण

  • अहमदाबाद – 29

  • बेंगलुरु – 16

  • भोपाल – 4

  • भुवनेश्वर – 36

  • चंडीगढ़ – 2

  • चेन्नई – 9

  • गुवाहाटी – 52

  • हैदराबाद – 36

  • जयपुर – 42

  • कानपुर व लखनऊ – 125

  • कोलकाता – 90

  • मुंबई – 33

  • नई दिल्ली – 61

  • पटना – 37

वेतनमान (Salary Details)

चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में ₹24,250 प्रति माह का बेसिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा समय-समय पर वेतन वृद्धि और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

पूरा वेतनमान इस प्रकार है:
₹24,250 – 840 (4 वर्ष)
₹27,610 – 980 (3 वर्ष)
₹30,550 – 1200 (3 वर्ष)
₹34,150 – 1620 (2 वर्ष)
₹37,390 – 1990 (4 वर्ष)
₹45,350 – 2700 (2 वर्ष) 
₹50,750 – 2800 –₹53,550

वर्तमान में, सभी भत्तों को जोड़ने के बाद प्रारंभिक कुल मासिक वेतन लगभग ₹46,029 (HRA के बिना) होगा।

चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी:

1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा

विषय प्रश्न अंक भाषा समय
रीजनिंग 30 30 हिंदी/अंग्रेज़ी 90 मिनट
सामान्य अंग्रेज़ी 30 30 अंग्रेज़ी  
सामान्य जागरूकता 30 30 हिंदी/अंग्रेज़ी  
संख्यात्मक योग्यता 30 30 हिंदी/अंग्रेज़ी  
कुल 120 120   90 मिनट

2. भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT)

-ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा की परीक्षा देनी होगी।
-यह केवल योग्यता आधारित होगी।
-यदि उम्मीदवार संबंधित राज्य की भाषा में दक्ष नहीं पाया गया, तो उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!