'लैंडर विक्रम' का पता चला से लेकर वरिष्ठ वकील जेठमलानी का निधन, पढ़ें अब तक की बड़ी खबरें

Edited By Updated: 08 Sep, 2019 03:59 PM

read the big news today

इसरो को लैंडर विक्रम का पता चला से लेकर वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का 95 की उम्र में निधन तक हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी

नेशनल डेस्क: इसरो को लैंडर विक्रम का पता चला से लेकर वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का 95 की उम्र में निधन तक हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढ़िए देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की अब तक की बड़ी खबरें।

 

ISRO को ऑर्बिटर से मिली तस्वीरों से 'लैंडर विक्रम' का पता चला, पर अभी संपर्क नहीं हो पाया
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख के. सिवन ने रविवार को कहा कि चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम' के चंद्रमा की सतह पर होने का पता चला है। सिवन ने कहा कि जी हां, हमें लैंडर ‘विक्रम' के चंद्रमा की सतह पर होने का पता चला है।

 

वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का लंबी बीमारी के बाद निधन, PM मोदी-शाह ने जताया शोक
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जाने-माने अधिवक्ता वकील राम जेठमलानी का रविवार सुबह यहां उनके आवास पर निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। जेठमलानी मौजूदा समय में राज्यसभा के सांसद थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेठमलानी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

 

शाह बोले- 70 साल से था जिनका इंतजार, PM मोदी ने 100 दिन में लिए वो ऐतिहासिक फैसले
गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार समाज के हर वर्ग के लिए ‘‘उम्मीद की किरण'' और राष्ट्रीय सुरक्षा, विकास और गरीबों के कल्याण का ‘‘पर्याय'' है। मोदी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर शाह ने यह भी कहा कि इस अवधि के भीतर उसने अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटाने समेत कई ‘‘ऐतिहासिक फैसले'' लिए।

 

रोहतक रैली में बोले PM मोदी- हरियाणा का हर परिवार अब 'मनोहर" बन गया है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिन के 12:45 बजे रोहतक के पशु मेला मैदान में रैली के लिए पहुंच गए है। खास बात यह है कि रविवार को केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन भी पूरे हो रहे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर की जनआशीर्वाद यात्रा का समापन भी होगा साथ ही चुनावी मौसम में पीएम हरियाणा को कई सारी सौगातें भी देंगे।

 

ट्रंप ने तालिबान से शांति वार्ता की रद्द, कहा- नहीं होगी गोपनीय बैठक
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि तालिबान के नेताओं और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति के साथ रविवार को ‘कैम्प डेविड' में होने वाली गोपनीय बैठक पिछले सप्ताह काबुल में हुई बमबारी के मद्देनजर रद्द कर दी गई है। ट्रंप ने इसकी जानकारी खुद एक ट्वीट के जरिए दी। ट्रंप ने ट्वीट में लिखा, 'काबुल में एक हमले में हमारे एक महान सैनिक और 11 लोगों की मौत हो गई।

 

लंदन में पाकिस्तानियों ने Indian High Commission के सामने गंदगी फैलाई, भारतीयों ने की सफाई
लंदन में पाकिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने भारतीय उच्चायोग (Indian High Commission) के सामने जो गंदगी फैलाई थी, उसे भारतीय समुदाय के लोगों ने मिलकर साफ किया। भारतीयों की इस मुहिम में ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त रुचि घनश्याम भी शामिल हुईं।पिछले सप्ताह भारतीय दूतावास के सामने पाकिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने हिसंक प्रदर्शन किया था।

 

आर्थिक मंदी की आशंका से सोने की कीमतों में आया उछाल, gold बना निवेशकों की पहली पसंद
आर्थिक सुस्ती के बीच सोना नित नई ऊंचाई को छू रहा है और चांदी की चमक भी बढ़ रही है और विश्लेषकों का अनुमान है कि पीली धातु की चमक अभी कुछ और समय तक बनी रहेगी। इस समय जबकि देश दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं में नरमी या गिरावट का दौर चल रहा है, शेयर बाजार टूट रहे हैं और प्रॉपर्टी बाजार भी ‘ठंडा' है

 

दृष्टिहीन भी झट से पहचान लेंगे जाली नोट, RBI ने एप बनाने के लिए कंपनी का किया चयन
दृष्टिबाधित लोगों को नोटों की पहचान करने में मदद की योजना की दिशा में भारतीय रिजर्व बैंक ने एक और कदम बढ़ाया है। केंद्रीय बैंक ने मोबाइल एप बनाने के लिए कंपनी का चयन किया है। रिजर्व बैंक ने छह सितंबर को बंबई उच्च न्यायालय को बताया था कि इस प्रस्तावित मोबाइल एप्लिकेशन के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी।

 

नानी बनने वाली हैं 'नच बलिए 9' की जज रवीना, बेटी के लिए होस्ट की बेबी शॉवर पार्टी
बाॅलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन नानी बनने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी बेटी छाया के लिए बेबी शॉवर पार्टी होस्ट की। बता दें कि छाया को रवीना ने साल 1995 में अडोप्ट किया था। इस बेटी शावर की तस्वीरें पूजा मखीजा नाम की एक गेस्ट ने सोशल साइट पर शेयर की हैं।

 

टीवी शो में बोले कोहली: मैथ्स में आते थे 3 नम्बर, क्रिकेट से ज्यादा मेहनत इस पेपेर में की
भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में एक शो के दौरान कहा कि इतनी मेहनत उन्होंने क्रिकेट के लिए भी नहीं की जितनी 10वीं की कक्षा में मैथ्स में पास होने के लिए की थी। उन्होंने कहा कि उनके मैथ्स में 3 नम्बर आते थे। एक अमेरिकी टीवी शो के दौरान कोहली ने अपने जीवन से जुड़े राज बताते हुए इस बात का खुलासा किया है।



 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!