RSS प्रमुख मोहन भागवत ने ​​​​​​​खोल दिया राज, भारत पर टैरिफ लगाने की वजह बताई

Edited By Updated: 12 Sep, 2025 03:45 PM

rss chief mohan bhagwat explained the reason for imposing tariff on india

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि भारत पर ‘टैरिफ' इस डर से लगाया गया है कि अगर यह देश मजबूत हो गया तो उनके साथ क्या हो सकता है। उन्होंने किसी देश का नाम लिए बिना कहा, ‘‘ऐसे कदम आत्मकेंद्रित दृष्टिकोण का परिणाम हैं।'' वह नागपुर में...

नेशनल डेस्क: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि भारत पर ‘टैरिफ' इस डर से लगाया गया है कि अगर यह देश मजबूत हो गया तो उनके साथ क्या हो सकता है। उन्होंने किसी देश का नाम लिए बिना कहा, ‘‘ऐसे कदम आत्मकेंद्रित दृष्टिकोण का परिणाम हैं।'' वह नागपुर में ब्रह्माकुमारीज विश्व शांति सरोवर के सातवें स्थापना दिवस पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया के लोग इस बात से भयभीत हैं कि अगर भारत मजबूत हुआ तो उनके साथ क्या होगा और उनकी स्थिति क्या होगी। इसीलिए भारतीय वस्तुओं पर ‘टैरिफ' लगाए गए हैं। लेकिन हमने कुछ नहीं किया। जब आप सात समुद्र दूर हैं और कोई संपर्क नहीं है, तो डर क्यों?'' अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 % ‘टैरिफ' लगाया है, जिसमें रूस से तेल खरीद पर 25 % दंडात्मक शुल्क भी शामिल है।

PunjabKesari

भारत ने इसे ‘‘अनुचित और अविवेकपूर्ण'' करार दिया है। भागवत ने कहा, ‘‘जब तक मनुष्य और राष्ट्र अपने वास्तविक स्वरूप को नहीं समझेंगे, तब तक वे समस्याओं का सामना करते रहेंगे। अगर हम करुणा दिखाएं और भय पर विजय पाएं, तो हमारा कोई शत्रु नहीं रहेगा।'' आरएसएस प्रमुख ने कहा कि अगर मनुष्य अपना रवैया ‘‘मैं'' से ‘‘हम'' में बदल लें तो सभी मुद्दे सुलझ जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘आज दुनिया समाधान खोज रही है, क्योंकि अपनी अधूरी दृष्टि के कारण वह आगे बढ़ने का रास्ता नहीं खोज पा रही है। ‘‘सिर्फ़ मैं'' के दृष्टिकोण के कारण उनके लिए रास्ता खोजना असंभव है।''

PunjabKesari

भागवत ने कहा कि भारत विश्व की समस्याओं का समाधान ढूंढ़ने और आगे का रास्ता दिखाने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि भारत महान है और भारतीयों को भी महान बनने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत बड़ा है तथा वह और बड़ा होना चाहता है। भागवत ने कहा कि भारतीयों में अपनेपन की प्रबल भावना होती है और वे अभाव के समय में भी खुश और संतुष्ट रहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कोई कमी नहीं होनी चाहिए, लेकिन अगर है भी, तो समय आने पर बदल जाएगी। फिर भी कठिनाई और दुःख में भी, यहां के लोग इसी अपनत्व की भावना के कारण संतुष्ट रहते हैं।'' महिलाओं द्वारा संचालित आध्यात्मिक आंदोलन ब्रह्माकुमारीज की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि आरएसएस भी आंतरिक चेतना को जागृत करने के लिए उन्हीं की तरह काम करता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!