मोहाली में हुआ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का युवा सम्मेलन

Edited By Updated: 25 Mar, 2026 08:35 PM

the rashtriya swayamsevak sangh s youth conference was held in mohali

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंडीगढ विभाग की ओर से मोहाली सेक्टर 79 स्थित पार्क नंबर-7 में शहीद भगत सिंह को समर्पित युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तीन हजार युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में बतौरमुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघके अखिल...

नेशनल डेस्क : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंडीगढ विभाग की ओर से मोहाली सेक्टर 79 स्थित पार्क नंबर-7 में शहीद भगत सिंह को समर्पित युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तीन हजार युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में बतौरमुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघके अखिल भारतीय सह सरकार्यवाह अतुल लिमयेने कहा कियुवा ही राष्ट्र निर्माण में अह्म भूमिका निभा सकते है।दुनिया में सबसे ज्यादा युवाओं की संख्या भारत में है। भारत तेजी से वैश्विक गतिविधियों का केंद्र बन रहा है और विविधता के संकट से जूझ रही दुनिया को आने वाले समय में भारत के मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ेगी।

उन्हौंने संविधान पढ़ने पर जोर देते हुए कहा कि यह हमारे पूर्वजों, प्राचीन संस्कृति और परंपराओं की चेतना को जीवित रखता है। भाषा, पहनावा, खान-पान और आराध्य देव भले अलग हों, लेकिन संस्कृति और परंपरा के आधार पर सभी सनातनी ¨हिन्दू हैं। समाज और व्यवस्था निर्माण से पहले व्यक्ति निर्माण जरूरी है। जब-जब देश पर संकट आया है, तब-तब समाज जागृत हुआ है।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व क्रिकेटरसरदार रीतिन्द्रर सिंह सोढी ने कहा कि आज का युवा परिवर्तन का वाहक है और उसमें नई सोच के साथ समाज को आगे बढ़ाने की अपार क्षमता है। उन्होंने युवाओं को अपने कौशल को निखारने, नवाचार को अपनाने और चुनौतियों का डटकर सामना करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि सकारात्मक दृष्टिकोण और कड़ी मेहनत के बल पर युवा न केवल अपने सपनों को साकार कर सकते हैं, बल्कि देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम आरएसएस की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा है। कार्यक्रम में मंच पर प्रान्त संघचालकसरदार इक़बाल सिंह, विभाग संघचालक त्रिलोकी नाथ गोयल।कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन त्रिलोकी नाथ गोयल ने किया। कार्यक्रम का शुभआरम्भ वंदे मातरम के साथ हुआ एवं कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!