RSS कार्यकर्ताओं की पहचान होती है कि वे महात्मा गांधी के राष्ट्रवाद को नहीं जानते : कांग्रेस

Edited By Updated: 29 May, 2024 09:16 PM

rss workers do not know the nationalism of mahatma gandhi congress

कांग्रेस ने महात्मा गांधी के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक टिप्पणी को लेकर बुधवार को उन पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि जिनके वैचारिक पूर्वज नाथूराम गोडसे के साथ महात्मा गांधी जी की हत्या में शामिल थे, वो बापू द्वारा दिखाए गए सत्य के...

नई दिल्ली : कांग्रेस ने महात्मा गांधी के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक टिप्पणी को लेकर बुधवार को उन पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि जिनके वैचारिक पूर्वज नाथूराम गोडसे के साथ महात्मा गांधी जी की हत्या में शामिल थे, वो बापू द्वारा दिखाए गए सत्य के मार्ग पर कभी नहीं चल सकते। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया कि प्रधानमंत्री अब ‘‘झूठ का झोला उठाकर जाने वाले हैं।''

PunjabKesari

 दुनिया को महात्मा गांधी के बारे में ज्यादा पता नहीं...
प्रधानमंत्री मोदी ने समाचार चैनल ‘एबीपी न्यूज' को दिए साक्षात्कार में कहा कि रिचर्ड एटनबरो की 1982 की फिल्म ‘गांधी' के बनने तक दुनिया को महात्मा गांधी के बारे में ज्यादा पता नहीं था प्रधानमंत्री की इस टिप्पणी को लेकर खरगे ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘जिनके वैचारिक पूर्वज नाथूराम गोडसे के साथ महात्मा गांधी जी की हत्या में शामिल थे, वो बापू द्वारा दिखाए गए सत्य के मार्ग पर कभी नहीं चल सकते। अब वह झूठ का झोला उठाकर जाने वाले हैं।''

PunjabKesari

PM मोदी ने गांधी की विरासत को नष्ट किया
राहुल गांधी ने ‘एक्स' पर अपने पोस्ट में कटाक्ष करते हुए कहा कि सिर्फ ‘एंटायर पॉलिटिकल साइंस' के छात्र को ही महात्मा गांधी के बारे में जानने के लिये फिल्म देखने की ज़रूरत रही होगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने गांधी की विरासत को नष्ट किया है। उन्होंने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘पता नहीं निवर्तमान प्रधानमंत्री कौन सी दुनिया में रहते हैं जहां 1982 से पहले महात्मा गांधी दुनिया भर में नहीं माने जाते थे। यदि किसी ने महात्मा की विरासत को नष्ट किया है तो वह स्वयं निवर्तमान प्रधानमंत्री ही हैं।

PunjabKesari

2024 का चुनाव महात्मा भक्त और गोडसे भक्त के बीच
वाराणसी, दिल्ली और अहमदाबाद में उनकी ही सरकार ने गांधीवादी संस्थाओं को नष्ट किया। '' रमेश का कहना था, ‘‘यही आरएसएस कार्यकर्ताओं की पहचान होती है कि वे महात्मा गांधी के राष्ट्रवाद को नहीं जानते। उनकी विचारधारा ने जो माहौल बनाया था, उसी वजह से नाथूराम गोडसे ने गांधीजी की हत्या की।'' उन्होंने दावा किया, ‘‘2024 का चुनाव महात्मा भक्त और गोडसे भक्त के बीच में हुआ है। निवर्तमान प्रधानमंत्री और उनके गोडसे भक्त साथियों की हार ज़ाहिर है।'' 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!