Car Price Hike: कार प्रेमियों को बड़ा झटका: 1 सितंबर से महंगी होंगी Tata और Hyundai की गाड़ियां

Edited By Updated: 27 Aug, 2026 12:45 PM

vehicles price hike  tata car price hike hyundai car price hike  september

सितंबर महीने की शुरुआत के साथ ही आम आदमी से जुड़े कई जरूरी नियमों में बदलाव होने जा रहा है। इस बीच सबसे अहम कार प्रेमियों को बड़ा झटका है दरअसल,1 सितंबर से Tata और Hyundai की गाड़ियां महंगी हो जाएगी।यह प्राइस हाइक पेट्रोल, डीजल (ICE) और इलेक्ट्रिक...

नई दिल्ली: सितंबर महीने की शुरुआत के साथ ही आम आदमी से जुड़े कई जरूरी नियमों में बदलाव होने जा रहा है। इस बीच सबसे अहम कार प्रेमियों को बड़ा झटका है दरअसल,1 सितंबर से Tata और Hyundai की गाड़ियां महंगी हो जाएगी।यह प्राइस हाइक पेट्रोल, डीजल (ICE) और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV)- सभी सेगमेंट पर लागू होगी। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) 1 सितंबर से अपने पूरे कार और SUV पोर्टफोलियो की कीमतों में 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। अगर आप भी टाटा की नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके बजट पर सीधा असर डाल सकती है।

कंपनी ने कहा कि कीमतों में यह बढ़ोतरी उसके सभी मॉडलों और वेरिएंट्स पर लागू होगी, लेकिन अलग-अलग मॉडलों के लिए बढ़ोतरी अलग-अलग हो सकती है। कंपनी ने इसके पीछे लगातार बनी हुई जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता के बीच इनपुट और कमोडिटी की बढ़ती लागत का हवाला दिया।

कारों की कीमतों में यह बढ़ोतरी इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) दोनों पर लागू होगी। टाटा मोटर्स की ओर से इसी तिमाही में कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की यह दूसरी घोषणा है। इससे पहले जून में, TMPV ने घोषणा की थी कि वह 1 जुलाई 2026 से अपने पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो (जिसमें ICE और EV दोनों शामिल हैं) की कीमतों में 1.5% तक की बढ़ोतरी करेगी।

वहीं दूसीर ओर, हुंडई मोटर इंडिया ने 19 अगस्त को घोषणा की थी कि वह सितंबर 2026 से अपने सभी वाहनों की कीमतों में 1% तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने इसके पीछे इनपुट और कमोडिटी की बढ़ती लागत के साथ-साथ जियोपॉलिटिकल और मैक्रो-इकोनॉमिक अनिश्चितताओं का हवाला दिया।

 बता दें कि पिछले महीने, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने अगस्त से कीमतों में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। लागत का दबाव लगातार बने रहने के कारण लगभग दो महीनों में पूरे पोर्टफोलियो पर यह उसकी दूसरी बढ़ोतरी थी। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!