बजट से पहले दिल्ली विधानसभा, मेट्रो स्टेशन और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर आई एजेंसियां

Edited By Updated: 24 Mar, 2026 11:38 AM

threat to blow up delhi assembly and metro station before budget

दिल्ली सरकार के बजट सत्र की शुरुआत से ठीक पहले आज राष्ट्रीय राजधानी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिल्ली विधानसभा और मुख्यमंत्री समेत कई VIP ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह...

नेशनल डेस्क: दिल्ली सरकार के बजट सत्र की शुरुआत से ठीक पहले आज राष्ट्रीय राजधानी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिल्ली विधानसभा और मुख्यमंत्री समेत कई VIP ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं।

ईमेल के जरिए दी गई बड़ी धमकी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह दो अलग-अलग समय पर धमकी भरे ईमेल भेजे गए। सुबह 7:28 बजे पहला ईमेल दिल्ली विधानसभा प्रशासन को मिला।दूसरा ईमेल विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) विजेंद्र गुप्ता के आधिकारिक आईडी पर सुबह 7:49 बजेआया। इन ईमेल्स में दिल्ली विधानसभा, विधानसभा मेट्रो स्टेशन और स्पीकर के कक्ष को निशाना बनाने की बात कही गई है।

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के नाम का भी जिक्र

धमकी भरे इस संदेश में न केवल दिल्ली के नेताओं, बल्कि देश के शीर्ष नेतृत्व का भी जिक्र किया गया है। ईमेल में निम्नलिखित नामों का उल्लेख है:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, और विदेश मंत्री एस. जयशंकर।
  • उपराज्यपाल (LG) तरनजीत सिंह संधू।
  • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम और जांच

धमकी की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) हरकत में आ गया।

  1. विधानसभा परिसर: स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के कक्ष और पूरी बिल्डिंग की सघन तलाशी ली जा रही है।
  2. मेट्रो स्टेशन: विधानसभा मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हर आने-जाने वाले की कड़ी जांच की जा रही है।
  3. हाई अलर्ट: बजट पेश होने से पहले पूरी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!