12वीं की छात्रा से कार में सामूहिक दुष्क/र्म, वारदात के बाद गांव के पास छोड़कर फरार हुए आरोपी

Edited By Updated: 19 Oct, 2026 02:22 PM

school girl in car in hanumangarh rajasthan

राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के तलवाड़ा थाना क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा से कार में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार की है, 17 वर्षीय पीड़िता बारहवीं कक्षा की छात्रा है।

श्रीगंगानगरः राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के तलवाड़ा थाना क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा से कार में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार की है, 17 वर्षीय पीड़िता बारहवीं कक्षा की छात्रा है।

उसने बताया कि वह अपने गांव से निकटवर्ती गांव भोमपुरा जा रही थी। तभी रास्ते में संगरिया निवासी रेहान कार लेकर आया। रेहान के साथ उसका एक दोस्त भी था। उन्होंने कहा कि वे रावतसर जा रहे हैं। उसे रास्ते में भोमपुरा छोड़ देंगे। पीड़िता के मुताबिक वह कार में बैठ गई।

उसने बताया कि आरोपियों ने उसे कोई पेय पिलाया, जिससे वह गहरी निद्रा में चली गई। बाद में आरोपी उसे हनुमानगढ़ में किसी अज्ञात स्थान पर ले गए, जहां उससे दोनों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे उसके गांव के पास दोपहर में छोड़कर चले गए।

सूत्रों ने बताया कि रेहान पीड़िता का इंस्टाग्राम मित्र बताया जाता है। इंस्टाग्राम पर पीड़िता की रेहान से जान पहचान हुई थी। पीड़िता के पास रेहान का मोबाइल नंबर और इंस्टाग्राम का आईडी प्रोफाइल है। पुलिस इसी के आधार पर रेहान की तलाश कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!