सिंगर अदनान सामी पर टूटा दुखों का पहाड़, सिर से उठा मां का साया

Edited By Updated: 07 Oct, 2024 12:03 PM

singer adnan sami mother begum naureen sami khan passed away

बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सिंगर की मां बेगम नौरीन सामी खान का आज यानी 7 अक्टूबर को निधन हो गया है। अदनान सामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

नेशनल डेस्क. बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सिंगर की मां बेगम नौरीन सामी खान का आज यानी 7 अक्टूबर को निधन हो गया है। अदनान सामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। हालांकि, उनका निधन क्यों हुआ? उन्हें कोई बीमारी थी या फिर उम्र संबंधी समस्या थी? अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई है। 

PunjabKesari
सिंगर अदनान सामी ने इंस्टाग्राम पर मां की खूबसूरत तस्वीर शेयर कर दुनिया के साथ अपना दर्द बांटा है। उन्होंने लिखा- 'मैं अत्यंत उदासी और असीम दुख के साथ हमारी प्यारी मां बेगम नौरीन सामी खान के निधन की अनाउंसमेंट करता हूं… हम गहरे दुख में डूबे हुए हैं। वो एक बेहतरीन महिला थीं, जिन्होंने जिसे भी छुआ बस प्यार और खुशियां ही बांटी। हम उन्हें बेहद याद करेंगे। कृपया उनकी दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करें। हम अल्लाह के हैं और उन्हीं के पास लौटेंगे। अल्लाह हमारी प्यारी मां को जन्नत-उल-फिरदौस अता करे…आमीन…।' फैंस इस पोस्ट को लाइक कर रहे हैं और सिंगर को हौसला दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ADNAN SAMI (@adnansamiworld)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!