Cold Wave Alert: पारा गिरकर 2.9°C...इन राज्य में अगले 3 दिनों तक ज्यादा सर्दी के साथ घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी, IMD ने जारी किया हाई अलर्ट

Edited By Updated: 12 Jan, 2026 01:36 PM

this state is under a high alert for severe cold dense fog and cold wave

दिल्ली इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है। शहर के तापमान में तेज गिरावट ने शीत लहर जैसी स्थिति पैदा कर दी है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार रविवार रात राजधानी के आयानगर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल अब तक का सबसे कम...

नेशनल डेस्क: दिल्ली इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है। शहर के तापमान में तेज गिरावट ने शीत लहर जैसी स्थिति पैदा कर दी है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार रविवार रात राजधानी के आयानगर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल अब तक का सबसे कम तापमान है। शहर के अन्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान लगभग 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम विभाग के अनुसार जब न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर से 4.5 से 6.4 डिग्री नीचे चला जाता है, तो इसे शीत लहर कहा जाता है, और वर्तमान आंकड़े यही दर्शाते हैं कि दिल्ली के बड़े हिस्से में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है।

पालम वेदर स्टेशन में रविवार रात न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 13 वर्षों में सबसे कम है। वहीं सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सोमवार रात तक करीब 3 डिग्री तक गिरने की संभावना है। रिज एरिया में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक राजधानी में इसी तरह की ठंड बनी रह सकती है।

कुछ इलाकों में कोहरे और स्मॉग की चादर
ठंड के साथ दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति भी बिगड़ती जा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार सोमवार सुबह 7 बजे शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 293 रिकॉर्ड किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। यह शनिवार के 291 के AQI की तुलना में थोड़ी बढ़ोतरी है। इस समय शहर के कई इलाकों में हल्का कोहरा और स्मॉग देखने को मिल रहा है, जिससे दृश्यता कम हो गई है। धौला कुआं और सराय काले खां जैसे हिस्सों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा, जबकि तेज हवाओं के साथ ठिठुरन भरी ठंड महसूस की गई।

पिछले कुछ दिनों में तापमान में लगातार गिरावट आई है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था और शहर के कुछ हिस्सों में बारिश भी हुई थी। इससे पहले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान लगभग 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कड़ाके की ठंड के बीच राजधानी में 77वें गणतंत्र दिवस की रिहर्सल जारी है, और सुरक्षा बल ठंड में अभ्यास कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश भी प्रचंड शीत लहर की चपेट में
उत्तर प्रदेश में भी प्रचंड ठंड का असर दिखाई दे रहा है। रविवार को तेज धूप के बावजूद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगभग 15 डिग्री का अंतर देखा गया। पश्चिमी विक्षोभ के असर से पछुआ की रफ्तार कम रही और धूप में कुछ राहत महसूस हुई, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिकेगी। लखनऊ में रात का न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री के बीच दर्ज किया गया, जबकि मेरठ और बहराइच में क्रमशः 4 और 4.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। सुबह के समय धूप में थोड़ी गर्मी मिली, लेकिन अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजस्थान के कई हिस्सों में 0 से नीचे तापमान
राजस्थान के कई हिस्सों में भीषण ठंड और शीत लहर का असर देखा गया। प्रतापगढ़ में न्यूनतम तापमान 0 से 2 डिग्री नीचे पहुंच गया, जबकि बाड़मेर में यह 0 से 1 डिग्री के बीच रहा। पिलानी में 1.2 डिग्री, सीकर में 1.7 डिग्री, लूणकरनसर में 1.9 डिग्री और चूरू तथा झुंझुनू में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में राज्य में और ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। पंजाब और हरियाणा में भी तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। बठिंडा में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लुधियाना, पटियाला, अमृतसर और गुरदासपुर में भी ठंड की मार महसूस की जा रही है।

कश्मीर घाटी में 'चिल्ला-ए-कलां' का दौर जारी
जम्मू-कश्मीर में ठंड और भीषण हो गई है और घाटी में 'चिल्ला-ए-कलां' का दौर जारी है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे जमाव बिंदु से रिकॉर्ड किया गया, जबकि दक्षिण कश्मीर के शोपियां में यह 8.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। पहलगाम में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान घाटी में 40 दिनों तक कड़ाके की ठंड और बर्फबारी की संभावना बनी रहती है। इस समय पूरे क्षेत्र में लोगों को लगातार सर्दी का सामना करना पड़ रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!