मणिपुर में पुलिस से हथियार छीनने के प्रयास के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

Edited By Updated: 10 Apr, 2026 11:07 AM

six arrested in manipur for attempting to snatch weapons from police

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में हुए बम विस्फोट के बाद लगाए गए कर्फ्यू का उल्लंघन करने एवं पुलिसकर्मियों से हथियार छीनने का प्रयास करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में हुए बम विस्फोट के बाद लगाए गए कर्फ्यू का उल्लंघन करने एवं पुलिसकर्मियों से हथियार छीनने का प्रयास करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान यांगोइजम बोरिश सिंह (23), मंगस्ताबम डेविड सिंह (21), पंगमबम निवाश मेइती (22), लैतोनजाम रोमेन सिंह (22), फिरेनजाम टोनी (21) और निंगथौजम डेनिश सिंह (22) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि उक्त आरोपियों को बृहस्पतिवार को हिंगांग थाना क्षेत्र के अहल्लुप मखा लेइकाई इलाके से गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों ने पुलिस कर्मियों पर हमला किया और उनसे हथियार छीनने की कोशिश की। 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!