'आप इंडियन नहीं लगते…' सुनते ही IPS रॉबिन हिबू ने दिया ऐसा जवाब, वीडियो हुआ वायरल

Edited By Updated: 09 Jan, 2026 02:09 PM

social media ips officer robin hibu indian chief security officer

सोशल मीडिया पर IPS अधिकारी रॉबिन हिबू का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह बताते हैं कि जब अमेरिका में लोगों ने उनसे कहा कि वह इंडियन नहीं लगते, तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया, जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया।

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर IPS अधिकारी रॉबिन हिबू का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह बताते हैं कि जब अमेरिका में लोगों ने उनसे कहा कि वह इंडियन नहीं लगते, तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया, जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया।

दऱअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नॉर्थ-ईस्ट के आईपीएस अधिकारी रॉबिन हिबू भारतीय संस्कृति और देश की विविधता के बारे में बेहद दिल छू लेने वाले अंदाज में बात कर रहे हैं। उनका यह अंदाज लोगों के दिलों को छू गया है और वीडियो बड़ी संख्या में शेयर किया जा रहा है।

वीडियो में रॉबिन हिबू अपने व्यक्तिगत अनुभव शेयर कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिका में एक बार लोगों ने उनसे कहा कि वह “हिंदुस्तानी जैसे नहीं दिखते।” इस पर उनके जवाब ने वहां मौजूद सभी लोगों की बोलती बंद कर दी। उन्होंने कहा, "मैंने उन्हें कहा – आप भारत को नहीं जानते। हमारा हिंदुस्तान एक बगीचे की तरह है। यहां छोटी आंखों वाले लोग नागालैंड, अरुणाचल और सिक्किम से हैं, पगड़ी बांधकर ‘बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ कहने वाले पंजाबी हैं, लुंगी पहनकर ‘वणक्कम’ बोलते तमिलनाडु के लोग हैं और ताऊ हरियाणा से हैं। हर रंग, हर बोली, हर पहनावा… सब मिलकर भारत बनाते हैं।" यह दिल को छू लेने वाला संदेश सोशल मीडिया पर लोगों को बेहद पसंद आ रहा है और वीडियो को लगातार शेयर किया जा रहा है।

IPS रॉबिन हिबू कौन हैं?
रॉबिन हिबू 1993 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। वे अरुणाचल प्रदेश के पहले आईपीएस अधिकारी हैं और कुछ महीने पहले उन्हें दिल्ली पुलिस के ह्यूमन रिसोर्स डिवीज़न का स्पेशल कमिश्नर नियुक्त किया गया था। इसके अलावा, वे राष्ट्रपति भवन में चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर (CSO) भी रह चुके हैं और दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन में मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं। उनके सेवा जीवन में उन्हें कई प्रतिष्ठित मेडल्स और सम्मान भी मिल चुके हैं।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!