खेत में घुसी तेज रफ्तार कार, काम कर रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को रौंदा, मौके पर मौ/त

Edited By Updated: 05 Nov, 2026 03:04 PM

speeding car enters a field in mathura

थुरा-बरेली हाईवे पर गुरुवार सुबह राया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क से उतरकर खेत में जा कूदी और वहां अपने पूर्वजों के लिए स्थान बनवा रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को रौंद दिया।

मथुराः मथुरा-बरेली हाईवे पर गुरुवार सुबह राया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क से उतरकर खेत में जा कूदी और वहां अपने पूर्वजों के लिए स्थान बनवा रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में नाती, उसके पिता और बाबा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बरेली मथुरा हाईवे के समीप स्थित गांव गजू के रहने वाले जवाहर सिंह अपने खेत में पूर्वजों के लिए स्थान बनवा रहे थे। इस दौरान उनके साथ बेटा हरवीर और नाती अंकित भी मौजूद था। सुबह करीब 8 बजे बरेली से मथुरा की तरफ आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर उनके खेत में पहुंच गई और तीनों को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

कार बरेली से मथुरा की तरफ आ रही थी। कार जैसे ही गजू गांव के समीप पहुंची कि तभी अनियंत्रित होकर हाईवे से करीब 200 मीटर दूर स्थित जवाहर सिंह के खेत में जा पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऐसा लगा जैसे कार अचानक हवा में उड़ने लगी हो,कुछ पल के लिए तो समझ ही नहीं आया कि यह क्या है। गाड़ी की रफ्तार बहुत तेज थी हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। तीन लोगों की मौत से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने बरेली मथुरा हाईवे जाम कर दिया। सूचना मिलते ही राया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने जवाहर सिंह पुत्र भंवर सिंह उम्र 70 वर्ष ,हरवीर पुत्र भंवर सिंह उम्र 30 वर्ष ,अंकित पुत्र हम्भीर सिंह उम्र करीब 24वर्ष ,तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कारर्वाई पूरी की और पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया।

पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी है। तेज रफ्तार कार ने एक ही परिवार की तीन पीढि़यों को उजाड़ दिया। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!