श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों पर घुसपैठ का आरोप लगा किया हमला, बरसाए पत्थर... 1 घायल

Edited By Updated: 27 Oct, 2020 11:10 AM

sri lankan navy attacked indian fishermen accused of intrusion

श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों के एक दल को कथित तौर पर निशाना बना कर हमला कर दिया। इस हमले में एक मछुआरे के घायल होने की खबर है। श्रीलंकाई नौसेना का आरोप है कि ये मछुआरे उनकी जल क्षेत्र सीमा में जबरदस्ती घुस आए थे। हालांकि मछुआरों ने इस आरोप  का...

नेशनल डेस्कः श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों के एक दल को कथित तौर पर निशाना बना कर हमला कर दिया। इस हमले में एक मछुआरे के घायल होने की खबर है। श्रीलंकाई नौसेना का आरोप है कि ये मछुआरे उनकी जल क्षेत्र सीमा में जबरदस्ती घुस आए थे। हालांकि मछुआरों ने इस आरोप  का खंडन किया है। मछुआरों ने आरोप लगाया कि उन पर श्रीलंकाई नौसेना की तरफ से पत्थर फेंके गए और उनके जाल को भी नुकसान पहुंचाया गया।

 

वहीं, अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में अब तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं हुई है और मामले की जांच की जा रही है। घायल मछुआरा तमिलनाडु के रामेश्वरम का रहने वाला बताया जा रहा है। ऐसा पहली बार नहीं है जब भारतीय मछुआरे श्रीलंका सेना द्वारा उत्पीड़ित हुए हैं। तमिलनाडु कई बार केंद्र सरकार के सामने इस मुद्दों को उठा चुका है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!