Edited By Mansa Devi,Updated: 18 Apr, 2026 04:47 PM

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के पास बडगाम से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां जिम में वर्कआउट करते समय एक युवक की अचानक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक एक्सरसाइज के दौरान बैठा हुआ था, तभी अचानक बेसुध होकर गिर पड़ा।
नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के पास बडगाम से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां जिम में वर्कआउट करते समय एक युवक की अचानक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक एक्सरसाइज के दौरान बैठा हुआ था, तभी अचानक बेसुध होकर गिर पड़ा। इस घटना का सीसीटीव फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना कैमरे में कैद
यह पूरी घटना जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक अचानक गिरता है और आसपास मौजूद लोग उसे संभालने की कोशिश करते हैं।
बढ़ रहे हैं ऐसे मामले
पिछले कुछ वर्षों में जिम या वर्कआउट के दौरान अचानक मौत के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अत्यधिक एक्सरसाइज, अनदेखी स्वास्थ्य समस्याएं या हार्ट से जुड़ी दिक्कतें इसके पीछे कारण हो सकती हैं। फिलहाल इस मामले में मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि जिम करने से पहले स्वास्थ्य जांच और सही मार्गदर्शन लेना बेहद जरूरी है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।