केरल में 20 करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ तंजानियाई नागरिक गिरफ्तार

Edited By Updated: 29 May, 2022 02:44 AM

tanzanian national arrested with heroin worth rs 20 cr in kerala

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शनिवार को एक तंजानियाई नागरिक के पास से दो किलोग्राम से ज्यादा हेरोइन बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। मादक पदार्थ की कीमत करीब 20 करोड़ रुपए आंकी गई है। राजस्व निदेशालय के अधिकारियों

कोच्चिः अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शनिवार को एक तंजानियाई नागरिक के पास से दो किलोग्राम से ज्यादा हेरोइन बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। मादक पदार्थ की कीमत करीब 20 करोड़ रुपए आंकी गई है। राजस्व निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थ ट्रॉली बैग के एक खुफिया पैकेट में छुपाकर रखा गया था। 

उन्होंने बताया कि केप टाउन से आए मोहम्मद अली कुयाम्नो को हवाई अड्डा से गिरफ्तार किया गया। डीआरआई ने 2,884 ग्राम (2.884 किलोग्राम) हेरोइन जब्त की है, जिसकी कीमत 20.18 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!