T20 World Cup 2026 में नामीबिया मैच से पहले टीम इंडिया को झटका, सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को लेकर आई बुरी खबर

Edited By Updated: 11 Feb, 2026 08:33 AM

team india abhishek sharma illness indian fans t20 world cup 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप के दौरान एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। टीम के मुख्य ओपनर अभिषेक शर्मा की तबीयत खराब हो गई है, जिसकी वजह से वह अभ्यास सत्र में भी शामिल नहीं हो सके। भारतीय टीम को अपना अगला मुकाबला 12 फरवरी को...

 नेशनल डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप के दौरान एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। टीम के मुख्य ओपनर अभिषेक शर्मा की तबीयत खराब हो गई है, जिसकी वजह से वह अभ्यास सत्र में भी शामिल नहीं हो सके। भारतीय टीम को अपना अगला मुकाबला 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलना है, लेकिन मैच से ठीक पहले स्टार बल्लेबाज का अस्वस्थ होना टीम प्रबंधन के लिए सिरदर्द बन गया है।

पेट की तकलीफ से जूझ रहे अभिषेक, कोच ने दिया सेहत पर बड़ा अपडेट
टीम के सहायक कोच रायन टेन डोइशे ने अभिषेक की स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि वह इस समय पेट के संक्रमण से परेशान हैं। दिलचस्प बात यह है कि अभिषेक अमेरिका के खिलाफ पिछले मैच में भी बीमार होने के बावजूद मैदान में उतरे थे, हालांकि वह खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए थे और बाद में फील्डिंग के लिए भी नहीं आए। कोच को पूरी उम्मीद है कि वह अगले दो दिनों में रिकवर कर लेंगे और नामीबिया के खिलाफ चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

संजू सैमसन को मिल सकता है मौका, पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले पर भी नजर
अगर अभिषेक शर्मा मैच तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाते हैं, तो विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की अंतिम ग्यारह में वापसी का रास्ता साफ हो सकता है। अभ्यास सत्र में संजू ने जमकर पसीना बहाया है, जिससे उनके खेलने की संभावना बढ़ गई है। भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका पर जीत के साथ की है और नामीबिया के बाद उसे 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा मैच खेलना है। ऐसे में टीम चाहती है कि उसके सभी प्रमुख खिलाड़ी जल्द से जल्द मैदान पर लौटें।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!