Edited By Rohini Oberoi,Updated: 24 Aug, 2026 12:37 PM

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सभी को सन्न कर दिया है। अपने ही माता-पिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुई एक 25 वर्षीय नर्स ने जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद हॉस्टल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
संगारेड्डी : तेलंगाना के संगारेड्डी जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सभी को सन्न कर दिया है। अपने ही माता-पिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुई एक 25 वर्षीय नर्स ने जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद हॉस्टल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
मृतका की पहचान नक्काला सुरेखा के रूप में हुई है जो संगारेड्डी के एक निजी अस्पताल में बतौर नर्स काम करती थी। सुरेखा पर आरोप था कि उसने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए जनवरी 2026 में अपने माता-पिता को जहर देकर मार डाला था।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि विकाराबाद जिले के बंटवारम मंडल स्थित याचारम गांव निवासी दशरथ और उनकी पत्नी लक्ष्मी 24 जनवरी को अपने घर में मृत पाए गए थे। जांच में पता चला कि उनकी बेटी सुरेखा इंस्टाग्राम के जरिए एक युवक के संपर्क में आई थी और उससे शादी करना चाहती थी। माता-पिता इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे।
यह भी पढ़ें: Amravati Hospital Fire: सीएम फडणवीस ने दिए जांच के आदेश, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की दी सहायता
आरोप था कि माता-पिता के विरोध से नाराज होकर सुरेखा ने अपने पेशे (नर्सिंग) का फायदा उठाया और जिस अस्पताल में वह काम करती थी वहां से एनेस्थेशिया (बेहोश करने वाली दवा) और भारी डोज के इंजेक्शन चुराए। 24 जनवरी की रात उसने धोखे से माता-पिता को दवा की ओवरडोज दे दी और मौत को स्वाभाविक दिखाने की कोशिश की।
शुरुआत में मौत को सामान्य माना जा रहा था लेकिन क्राइम सीन से खाली सीरिंज और इंजेक्शन की शीशियां मिलने के बाद पुलिस का शक सुरेखा पर गहराया। कड़ाई से पूछताछ में सच सामने आने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
यह भी पढ़ें: PAN Card Rules: इन बड़े वित्तीय लेन-देन में PAN Card देना है अनिवार्य, गलत जानकारी दी तो...
हाल ही में जमानत पर बाहर आने के बाद सुरेखा संगारेड्डी के शांतिनगर स्थित एक प्राइवेट हॉस्टल में रह रही थी। उसने कथित तौर पर उसी तरह की हाई-डोज दवा का इस्तेमाल करके अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम हॉस्टल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि जमानत पर बाहर होने के बाद सुरेखा ने आत्महत्या के लिए इतनी खतरनाक दवा कहां से और कैसे हासिल की।