गर्मी का सितम- सूरज उगल रहा आग : पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत में पारा 44 पार, जानें कब मिलेगी राहत

Edited By Updated: 27 Apr, 2026 06:34 AM

temperature crosses 44 in punjab haryana and north india

देश के अधिकांश हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी और लू (Heatwave) का प्रकोप जारी है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और बिहार के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा में भी गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है, जहां तापमान 44...

नेशनल डेस्क : देश के अधिकांश हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी और लू (Heatwave) का प्रकोप जारी है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और बिहार के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा में भी गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है, जहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया है।

पंजाब और हरियाणा में लू के थपेड़े
पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर जिलों में दोपहर 12 बजे से देर शाम तक गर्म हवाएं चल रही हैं। हरियाणा के रोहतक, पानीपत और फरीदाबाद जैसे जिलों में गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। यहां न केवल गर्मी, बल्कि खराब वायु गुणवत्ता (AQI 222) ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

यूपी और राजस्थान में पारा 46 के पार
उत्तर प्रदेश के बांदा में पारा 46.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं, राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर में भी तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया है। ओडिशा के झारसुगुड़ा में भी तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि तटीय इलाकों में लोग उमस से परेशान हैं।

कब मिलेगी राहत?
मौसम विभाग (IMD) ने भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर भी दी है। 28 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से उत्तर भारत के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और हल्की बारिश हो सकती है। यह मौसम 2 मई तक बना रह सकता है, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना अधिक जताई गई है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!