दिल्ली की भाजपा सरकार राजधानी को अव्यवस्था की ओर धकेल रही है, केजरीवाल का BJP पर हमला

Edited By Updated: 18 Oct, 2025 09:24 PM

the bjp government is pushing the capital towards chaos

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की भाजपा सरकार पर राजधानी को अव्यवस्था की ओर धकेलने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि आप के शासनकाल में दिल्ली में एक दशक के दौरान हुई प्रगति को भाजपा ने खत्म कर दिया है।...

नेशलन डेस्क: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की भाजपा सरकार पर राजधानी को अव्यवस्था की ओर धकेलने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि आप के शासनकाल में दिल्ली में एक दशक के दौरान हुई प्रगति को भाजपा ने खत्म कर दिया है। केजरीवाल ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में दिवाली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए दावा किया कि जिस शहर में कभी विश्वस्तरीय स्कूल, बेहतर अस्पताल, स्वच्छ पानी और मुफ्त बिजली थी, वहां अब टूटी हुई सड़कें, कूड़े के ढेर और बहते हुए सीवर हैं।

केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली के लोगों पर हजारों रुपये के बिजली और पानी के बिल का बोझ पड़ रहा है, जबकि कई इलाकों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘लोगों ने यह सोचकर भाजपा को वोट दिया था कि उपराज्यपाल, केंद्र और दिल्ली सरकार एक ही पार्टी के अधीन होने से शासन में सुधार होगा। लेकिन, उन्होंने (भाजपा ने) छह महीने में दिल्ली को बर्बाद कर दिया है।'' उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) की राजनीति सत्ता पर नहीं, बल्कि सेवा पर केंद्रित है।

आप सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल ने लोगों को दिवाली, धनतेरस, छठ पर्व और भाई दूज की शुभकामनाएं देते हुए पार्टी मुख्यालय में औपचारिक पूजा की तथा सभी नागरिकों की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। केजरीवाल की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उन (केजरीवाल) पर 'झूठ और भ्रम के माध्यम से अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने की कोशिश' करने का आरोप लगाया।

केजरीवाल पर पलटवार करते हुए भाजपा के सचदेवा ने आरोप लगाया कि आप नेता का मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में घोटालों से भरा रहा, जिसमें कक्षा निर्माण और मोहल्ला क्लीनिक में अनियमितताएं शामिल हैं। सचदेवा ने कहा, ‘‘दिल्ली की जनता सच्चाई जानती है। केजरीवाल सरकार शासन में नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी।''

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!