तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, आठ घायल

Edited By Updated: 11 Jul, 2025 11:28 AM

the havoc of high speed bike rider dies in road

नवी मुंबई में एक तेज रफ्तार कार ने कुछ मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, जिससे 23 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार तड़के खारघर इलाके के...

नेशनल डेस्क: नवी मुंबई में एक तेज रफ्तार कार ने कुछ मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, जिससे 23 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार तड़के खारघर इलाके के हीरानंदानी ब्रिज पर हुई। मुंबई के धारावी इलाके से दोस्तों का एक समूह दोपहिया वाहनों पर सवार होकर लोनावाला जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

अधिकारी ने बताया कि मानव येलप्पा कुच्चीकोर्वे (23) नामक एक मोटरसाइकिल सवार की इस दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि उसके साथ के आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खारघर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार चालक भाग गया। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और कार चालक की तलाश की जा रही है। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!