गैस सिलेंडर फटने से गिरी छत, 2 बच्चों सहित 4 लोग घायल

Edited By Updated: 15 Oct, 2025 12:29 AM

the roof collapsed due to the explosion of a gas cylinder

गुरुग्राम में रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट से एक घर की छत गिरने से दो बच्चों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घायलों की पहचान पारुल व उसकी बेटी नेहा (दो) और अनीता (28) व उसके बेटे दवांग (दो) के...

नेशनल डेस्क: गुरुग्राम में रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट से एक घर की छत गिरने से दो बच्चों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घायलों की पहचान पारुल व उसकी बेटी नेहा (दो) और अनीता (28) व उसके बेटे दवांग (दो) के रूप में हुई है। वे दोनों जवाहरलाल कॉलोनी में राजीव कुमार के दो मंजिला मकान की पहली मंजिल पर अलग-अलग कमरों में किराए पर रहते थे।

पुलिस के अनुसार घटना सोमवार रात को घटी जब पारुल अपने कमरे में खाना बना रही थी और अनीता और दोनों बच्चे दूसरे कमरे में थे। इसी दौरान रसोई गैस सिलेंडर फट गया, जिससे घर की छत गिर गई। पुलिस ने बताया कि पारुल और अनीता अपने बच्चों के साथ मलबे में दब गईं। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और चारों को बीके अस्पताल पहुंचाया। बाद में उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!