दिल्ली में बड़ा हादसा, दरगाह की छत गिरने से 6 लोग दबे... रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Edited By Updated: 15 Aug, 2025 05:52 PM

the roof of the dargah collapsed in nizamuddin

दिल्ली के निज़ामुद्दीन इलाके में स्थित हुमायूं के मकबरे के पीछे एक दरगाह की छत गिरने की दुखद घटना सामने आई है। यह हादसा शुक्रवार को दोपहर के समय हुआ। बताया जा रहा है कि छत गिरने से 5 से 6 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

नेशनल डेस्क: दिल्ली के निज़ामुद्दीन इलाके में स्थित हुमायूं के मकबरे के पीछे एक दरगाह की छत गिरने की दुखद घटना सामने आई है। यह हादसा शुक्रवार को दोपहर के समय हुआ। बताया जा रहा है कि छत गिरने से 5 से 6 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चल रहा है। राहत और बचाव कार्य में एनडीआरएफ की टीम भी जुट गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दरगाह में कुछ लोग मौजूद थे जब अचानक छत भरभराकर गिर गई। हादसे की असली वजह फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन शुरुआती अंदाज़ा है कि पुरानी और कमजोर हो चुकी छत भारी बारिश या निर्माण की लापरवाही के कारण गिरी हो सकती है।

प्रशासन ने घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाने और मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के निर्देश दिए हैं। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लोगों से अपील की गई है कि वे राहत कार्य में बाधा न डालें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!