हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार साबित होता है गर्मियों का यह फल, आज ही डाइट में कर लें शामिल

Edited By Updated: 16 Mar, 2026 04:38 PM

this summer fruit proves helpful in lowering high blood pressure

गर्मियों में मिलने वाला तरबूज हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार साबित होता है। इसमें फाइटोकेमिकल्स, अमीनो एसिड्स और लाइकोपीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे सादा, सलाद, जूस या स्मूदी के रूप में लिया जा सकता है। इसके अलावा चुकंदर, ओट्स, डार्क...

नेशनल डेस्क : हाई ब्लड प्रेशर या उच्च रक्तचाप आज के समय में आम समस्या बन चुकी है। खानपान और जीवनशैली पर ध्यान देकर इसे नियंत्रित किया जा सकता है। फलों और कुछ खास खाद्य पदार्थों में मौजूद पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने बताया कि गर्मियों में मिलने वाला एक फल इस समस्या से राहत दिलाने में असरदार है।

हाई ब्लड प्रेशर कम करने वाला फल : तरबूज

तरबूज (Watermelon) हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। तरबूज में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे:

  • फाइटोकेमिकल कंपाउंड्स
  • अमीनो एसिड्स
  • केरोटेनॉइड्स (जैसे लाइकोपीन और लुटेन)

तरबूज को आप सादे रूप में खा सकते हैं, सलाद में डालकर, जूस बनाकर या स्मूदी के रूप में पी सकते हैं। यह गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने और लू से बचाने में भी मदद करता है।

यह भी पढ़ें - दिन में होगा अंधेरा... इस दिन लगेगा साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण

हाई ब्लड प्रेशर कम करने वाले अन्य फूड्स

1. चुकंदर

चुकंदर में मौजूद पोषक तत्व ब्लड प्रेशर कम करने में मदद करते हैं। इसे आप सलाद में खा सकते हैं या चुकंदर का जूस पी सकते हैं।

2. डार्क चॉक्लेट

डार्क चॉक्लेट में फ्लेवेनॉइड्स पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर कम करने में असर दिखाते हैं। ध्यान रखें कि इसे सीमित मात्रा में ही खाएं।

3. ओट्स

ओट्स में मौजूद बीटा ग्लूकन फाइबर दिल की सेहत को बेहतर बनाने और ब्लड प्रेशर कम करने में मदद करता है। इसे नाश्ते में शामिल किया जा सकता है।

4. हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियों में नाइट्रेट्स की अच्छी मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करती है।
इनमें शामिल हैं: केल, मेथी, पालक, कोलार्ड ग्रीन्स।

5. लहसुन

लहसुन में एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुण होते हैं। यह न केवल ब्लड प्रेशर कम करने में मदद करता है, बल्कि खराब कोलेस्ट्रोल को भी घटाता है।

स्वस्थ रहने के लिए सुझाव

  • ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए फल और सब्जियों का सेवन बढ़ाएं
  • जंक फूड और अधिक नमक वाले भोजन से बचें
  • नियमित रूप से व्यायाम और पानी का सेवन करें
  • समय-समय पर ब्लड प्रेशर की जांच करवाते रहें

इन आसान उपायों और सही आहार के जरिए हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है और दिल व शरीर की सेहत बेहतर बनाई जा सकती है।


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!