Edited By Parveen Kumar,Updated: 19 Mar, 2026 06:42 PM

सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाने और उससे कमाई बढ़ाने की चाह रखने वाले कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। टेक कंपनी Meta ने अपने प्लेटफॉर्म Facebook पर “Creator Fast Track” नाम से एक नया प्रोग्राम शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य...
नेशनल डेस्क : सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाने और उससे कमाई बढ़ाने की चाह रखने वाले कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। टेक कंपनी Meta ने अपने प्लेटफॉर्म Facebook पर “Creator Fast Track” नाम से एक नया प्रोग्राम शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य क्रिएटर्स को कम समय में ज्यादा पहुंच और बेहतर इनकम के अवसर देना है।
क्या है Creator Fast Track और कैसे करेगा मदद
यह नया प्रोग्राम खासतौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो फेसबुक पर नए हैं या लंबे समय से निष्क्रिय रहने के बाद फिर से शुरुआत करना चाहते हैं। इस योजना के तहत क्रिएटर्स की रील्स और कंटेंट को एल्गोरिदम के जरिए ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाएगा, जिससे उनकी ऑडियंस तेजी से बढ़ सके। इसके साथ ही कंपनी शुरुआती तीन महीनों तक निश्चित कमाई का आश्वासन भी दे रही है, ताकि क्रिएटर्स बिना चिंता के कंटेंट पर फोकस कर सकें।
फॉलोअर्स के हिसाब से तय होगी इनकम
इस प्रोग्राम के तहत कमाई का स्तर क्रिएटर की सोशल मीडिया मौजूदगी पर निर्भर करेगा। जिनके Instagram, TikTok या YouTube पर कम से कम 1 लाख फॉलोअर्स हैं, वे हर महीने करीब 1,000 डॉलर तक कमा सकते हैं। वहीं, 10 लाख या उससे अधिक फॉलोअर्स रखने वाले क्रिएटर्स को हर महीने 3,000 डॉलर (लगभग 2 लाख 78 हजार) तक की कमाई का अवसर मिल सकता है। इसके अलावा, प्रतिभागियों को फेसबुक के कंटेंट मोनेटाइजेशन टूल्स का एक्सेस भी दिया जाएगा, जिससे प्रोग्राम खत्म होने के बाद भी आमदनी जारी रह सकती है।
क्रिएटर इकोनॉमी में Meta का बढ़ता निवेश
कंपनी का कहना है कि वह लगातार क्रिएटर इकोनॉमी को मजबूत करने पर काम कर रही है। साल 2025 में Meta ने करीब 3 अरब डॉलर क्रिएटर्स को भुगतान किया, जो पिछले साल की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है। इसमें से अधिकतर कमाई शॉर्ट वीडियो यानी रील्स के जरिए हुई, जबकि बाकी इनकम स्टोरीज, फोटो और टेक्स्ट पोस्ट से आई। साथ ही, बड़ी कमाई करने वाले क्रिएटर्स की संख्या में भी तेजी से इजाफा देखा गया है।
कमाई के बढ़ते विकल्प और नए फीचर्स
अब फेसबुक पर कमाई सिर्फ वीडियो तक सीमित नहीं रही। क्रिएटर्स शॉर्ट वीडियो, लंबी वीडियो, स्टोरीज, इमेज और टेक्स्ट पोस्ट के जरिए भी इनकम जनरेट कर सकते हैं। इसके अलावा, प्लेटफॉर्म ने कुछ नए एनालिटिक्स टूल्स भी पेश किए हैं, जिनमें “Qualified Views”, “Earnings Rate” और “Non-Qualified Views” शामिल हैं। ये फीचर्स क्रिएटर्स को यह समझने में मदद करेंगे कि उनका कौन-सा कंटेंट बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और कहां सुधार की जरूरत है।
कैसे बन सकते हैं इस प्रोग्राम का हिस्सा
फिलहाल यह प्रोग्राम सभी के लिए खुला नहीं है और इनवाइट के जरिए ही इसमें शामिल हुआ जा सकता है। हालांकि, इच्छुक क्रिएटर्स अपने फेसबुक ऐप के प्रोफेशनल डैशबोर्ड में जाकर मोनेटाइजेशन सेक्शन के तहत इंटरेस्ट फॉर्म भर सकते हैं। इससे उन्हें भविष्य में इस योजना में शामिल होने का अवसर मिल सकता है और वे भी सोशल मीडिया से कमाई के नए रास्ते खोल सकते हैं।