SIR को लेकर लोगों को गुमराह कर रही है TMC : केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार

Edited By Updated: 21 Jan, 2026 06:02 PM

tmc is misleading people regarding sir union minister sukanta majumdar

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने बालुरघाट में ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ का नेतृत्व करते हुए कहा कि बंगाल में...

नेशनल डेस्क : केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने बुधवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग में स्थित अपने लोकसभा क्षेत्र बालुरघाट में राज्य में कथित भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार और खराब कानून-व्यवस्था की स्थिति के खिलाफ एक रैली का नेतृत्व किया।

PunjabKesari

पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मजूमदार ने उत्तर दिनाजपुर जिले में सिलिगुड़ी क्रॉसिंग से रायगंज रेलवे स्टेशन तक लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर 'परिवर्तन संकल्प यात्रा' का नेतृत्व किया। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कई राज्यों में एसआईआर हो रहा है, लेकिन बंगाल में टीएमसी इस अभ्यास से डर रही है। उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल के मसौदा सूची में से लगभग 58 लाख नाम हटाए गए हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में दो करोड़ नाम हटाए गए हैं।"

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार हटाए जाने वाले नामों को लेकर चिंतित नहीं है, लेकिन बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी चिंतित है। मजूमदार ने कहा, "क्योंकि पार्टी को डर है कि अगर मतदाता सूची से गलत नाम हटाए गए तो वह हार जाएगी। वह एसआईआर को लेकर लोगों को गुमराह कर रही है।" 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!