10g Gold Bracelet Cost: 10g Gold ब्रेसलेट बनाने में कितना आएगा खर्च? खरीदने से पहले चेक कर लें Making Charges और GST का पूरा कैलकुलेशन

Edited By Updated: 16 Feb, 2026 04:25 PM

total cost of 1 tola gold bracelet with gst and making charges 2026

शादियों के सीजन के बीच सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। अगर आप आज यानी 16 फरवरी 2026 को 10 ग्राम सोने का ब्रेसलेट खरीदने की प्लान बना रहे हैं, तो आपको सिर्फ सोने के भाव ही नहीं, बल्कि उस पर लगने वाले GST और मेकिंग चार्जेस का भी भारी भुगतान...

10g Gold Bracelet Price: शादियों के सीजन के बीच सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। अगर आप आज यानी 16 फरवरी 2026 को 10 ग्राम सोने का ब्रेसलेट खरीदने की प्लान बना रहे हैं, तो आपको सिर्फ सोने के भाव ही नहीं, बल्कि उस पर लगने वाले GST और मेकिंग चार्जेस का भी भारी भुगतान करना होगा।

आज क्या है सोने का भाव?

ताजा अपडेट के अनुसार, आज 24 कैरेट (शुद्ध सोना) की कीमत करीब ₹1,56,440 प्रति 10 ग्राम है। वहीं, ज्वेलरी के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट (916) सोने की कीमत लगभग ₹1,43,400 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। ध्यान रहे कि ये कीमतें अलग-अलग शहरों और शोरूम्स में थोड़ी अलग हो सकती हैं।

PunjabKesari

1 तोला ब्रेसलेट का पूरा 'बिल' समझें

1 तोला यानी 10 ग्राम के ब्रेसलेट पर खर्च का हिसाब कुछ इस तरह होगा:

  1. सोने की कीमत (22 कैरेट): ₹1,43,400
  2. मेकिंग चार्जेस: ज्वेलर्स आमतौर पर 10% से 20% तक मेकिंग चार्ज लेते हैं। अगर हम औसत 12% मेकिंग चार्ज मानें, तो यह करीब ₹17,208 होगा।
  3. GST का गणित:
    • सोने की कीमत पर 3% GST: ₹4,302
    • मेकिंग चार्जेस पर 5% GST: ₹860
  4. कुल अनुमानित खर्च: ₹1,43,400 + ₹17,208 + ₹4,302 + ₹860 = ₹1,65,770

22K vs 24K: गहनों के लिए कौन सा बेहतर?

ज्यादातर लोग निवेश के लिए 24 कैरेट सोना पसंद करते हैं, लेकिन ब्रेसलेट या अन्य गहनों के लिए 22 कैरेट (91.6% शुद्धता) सबसे अच्छा माना जाता है। 24 कैरेट सोना बहुत मुलायम होता है, जिससे गहने टूटने का डर रहता है, जबकि 22 कैरेट में अन्य धातुएं मिलाने से मजबूती आती है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!